एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने बनाया प्लान, बताया किसे देगी प्राथमिकता

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह राज्य विधानसभा चुनावों में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देगी. स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के मुताबिक उनकी प्राथमिकता में नये और युवा चेहरे शामिल होंगे.

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस (Congress) इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए टिकट वितरण में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देगी. पार्टी की राज्य इकाई की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के चुनावों में 'नए चेहरों' को भी मौका देगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की ‘छंटनी’ करने के लिए पिछले महीने तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था.

कौन होगा स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष?
चेन्नीथला को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शिवाजीराव मोघे और दिल्ली के पूर्व विधायक जय किशन इसके सदस्य हैं. गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य हैं.

राहुल गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, जिसके बाद शाम को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के साथ एक संयुक्त बैठक की, जिसमें शर्मा और ठाकोर सहित 39 सदस्य शामिल हुए.

क्या बोले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष?
चेन्नीथला ने मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की एक और बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, “इस बार, हम टिकट वितरण में नए चेहरों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देंगे. इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवारों की सूची प्रभावशाली होगी.”

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि कल हुई संयुक्त बैठक एक-दूसरे से परिचित होने और उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए लागू किए जाने वाले विभिन्न मानदंडों पर चर्चा करने को लेकर थी. उन्होंने कहा कि मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने से पहले जमीनी स्थिति को समझने के लिए, स्क्रीनिंग कमेटी वरिष्ठ नेताओं और प्रत्येक विधानसभा सीट के पार्टी प्रभारी से मुलाकात करेगी.

कांग्रेस कब घोषित करेगी अपने उम्मीदवार?
कांग्रेस (Congress) गुजरात (Gujarat) की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए सितंबर के अंत तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पहले ही 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

Bihar CM: मुलायम सिंह यादव से मिलेंगे बिहार सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली दौरे पर इन नेताओं से भी कर रहे हैं बातचीत

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर में जारी है सुरक्षाबलों का एक्शन, अनंतनाग में 2 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget