एक्सप्लोरर

'सरकार ने गांधीजी और बाबा साहेब का अपमान किया', कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जमकर बरसे खरगे

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खरगे ने बीजेपी और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि 140 सालों से देश में सेवा और संघर्ष के गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है.

गुजरात के अहमदाबाद में दो दिवसीय कांग्रेस अधिवेशन की शुरुआत मंगलवार (8 अप्रैल, 2025) को हुई. पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल मेमोरियल में आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह साल महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है. दिसंबर 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी मेरे गृह राज्य कर्नाटक के बेलंगाव कांग्रेस अधिवेशन में अध्यक्ष बने थे. यह शताब्दी समारोह हमने 26 दिसंबर को कर्नाटक में मनाया. गुजरात की धरती पर पैदा हुई तीन महान हस्तियों ने कांग्रेस का नाम दुनिया भर में रोशन किया. दादा भाई नौरोजी, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल- ये सभी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे. 

खरगे ने कहा कि गांधी जी ने हमें अन्याय के खिलाफ सत्य और अहिंसा का हथियार दिया. ये इतना मजबूत वैचारिक हथियार है कि इसके सामने कोई ताकत टिक नहीं सकती. आज Communal Division करके देश के बुनियादी मसलों से ध्यान भटकाया जा रहा है. दूसरी तरफ Oligarchic Monopoly देश के संसाधनों पर कब्जा करते हुए शासन को नियंत्रित करने की राह पर है. 

धूमधाम से मनाएंगे पटेल जयंती
सरदार पटेल का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इसी साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150 वीं जयंती है. नेहरू उनको भारत की एकता का संस्थापक कहते थे. उनकी 150 वीं जयंती हम लोग देश भर में पूरे उल्लास से मनाएंगे. सरदार साहेब कांग्रेस के अध्यक्ष थे. उनके नेतृत्व में कराची कांग्रेस में मौलिक अधिकारों पर जो प्रस्ताव पारित हुए थे वह भारतीय संविधान की आत्मा है. 

'ये लोग पटेल और नेहरू के संबंधों को लेकर षडयंत्र करते हैं'
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि 140 सालों से देश में सेवा और संघर्ष के गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है. ये काम वो लोग कर रहे हैं जिनके पास अपनी उपलब्धियां दिखाने को कुछ भी नहीं है. आजादी की लड़ाई में अपना योगदान बताने को कुछ भी नहीं है. खरगे ने कहा कि वे सरदार पटेल और पंडित नेहरू के संबंधों को ऐसा दिखाने का षड्यंत्र करते हैं जैसे दोनों नायक एक दूसरे के खिलाफ थे जबकि सच्चाई ये है कि वो एक सिक्के के दो पहलू थे. तमाम घटनाएं और दस्तावेज इनके मधुर संबंधों के गवाह हैं.

'मोदी सरकार ने गांधीजी और बाबा साहेब का अपमान किया'
RSS पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि जब संविधान बना तो RSS ने गांधी जी, पंडित नेहरू,अम्बेडकर और कांग्रेस की बहुत आलोचना की. रामलीला मैदान पर संविधान और इन नेताओं के पुतले जलाए. ये भी कहा कि संविधान में मनुवादी आदर्शों से प्रेरणा नहीं ली गई. मोदी सरकार को लेकर खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद परिसर में गांधीजी और बाबा साहेब की भव्य मूर्ति को उठा कर एक कोने में डाल कर उनका अपमान किया. गृहमंत्री ने राज्य सभा में ये कह कर बाबा साहेब का मजाक उड़ाया कि आप लोग अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर कहते हैं, अगर इतना नाम भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. कांग्रेस पार्टी संविधान और संविधान निर्माताओं दोनों का सम्मान करती है और उसकी रक्षा करना जानती है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने 140 साल के इतिहास में जिन प्रांतों से सबसे अधिक शक्ति मिली उसमें गुजरात अव्वल है. आज हम फिर से यहां प्रेरणा और शक्ति लेने आए हैं. हमारी असली शक्ति हमारे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की विचारधारा है लेकिन आज उस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम सबसे पहले खुद को मजबूत करें और फिर अपने संगठन को मजबूत करें.

आखिर में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरदार पटेल ने कहा था कि संगठन के बिना संख्या बल बेकार है. बिना संगठन के संख्या बल असली बल नहीं है. सूत के धागे अलग-अलग रहते हैं तो अलग बात होती है। पर जब वे बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं तो कपड़े का स्वरूप धारण कर लेते हैं. तब उनकी मजबूती, सुंदरता और उपयोगिता अद्भुत हो जाती है.

ये भी पढ़ें:

काशी को योगी सरकार ने दी एक और सौगात, पीएम मोदी करेंगे इस नए घाट का उद्घाटन 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने खाली कुर्सियों का VIDEO शेयर कर कसा तंज- 'राहुल गांधी को लॉन्च करने का मिशन फेल'
BJP ने खाली कुर्सियों का VIDEO शेयर कर कसा तंज- 'राहुल गांधी को लॉन्च करने का मिशन फेल'
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget