एक्सप्लोरर

द्वारकाधीश के दरबार में दो दिग्गज: जानें क्यों अहम है दोनों नेताओं के लिए ये चुनाव?

ये चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों के लिए ही काफी अहम हैं. राहुल गांधी के सामने कांग्रेस को गुजरात में जिंदा करने की चुनौती है. वहीं, नरेंद्र मोदी के लिए ये नाक की लड़ाई है.

गांधीनगर: गुजरात में नेताओं की चुनावी परिक्रमा शुरू हो गई है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी दो दिन के चुनावी दौरे पर गुजरात पहुंचे. राहुल गांधी की तरह ही पीएम मोदी ने भी अपने गुजरात दौरे की शुरूआत द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के साथ की. आपको बता दें कि गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव वडनगर जाएंगे नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी और राहुल गांधी के लिए क्यों अहम हैं ये चुनाव?

पीएम मोदी के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में यह पहला चुनाव है. पिछले एक महीने में  पीएम मोदी की यह तीसरी गुजरात यात्रा है.

modi

पिछले महीने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात यात्रा में सबसे पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे थे. गुजरात में विधानसभा के चुनाव दिसंबर में  हैं. यह चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों के लिए ही काफी अहम हैं. राहुल गांधी के सामने कांग्रेस को गुजरात में जिंदा करने की चुनौती है. वहीं, नरेंद्र मोदी के लिए ये नाक की लड़ाई है.

द्वारकाधीश के दरबार में दो दिग्गज: जानें क्यों अहम है दोनों नेताओं के लिए ये चुनाव?

राज्य में 1995 से लगातार बीजेपी का कब्जा है

साल 2001 से 2014 तक नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार गुजरात में उनके बिना चुनाव होगा. मोदी के साथ साथ गुजरात, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी गृह राज्य है और इस राज्य में 1995 से लगातार बीजेपी का कब्जा बना हुआ है. ऐसे में बीजेपी के लिए 2017 की चुनावी जंग को जीतना जरूरी है.

एक महीने में पीएम मोदी कब-कब गए गुजरात?

पीएम मोदी पिछले एक महीने में तीन बार गुजरात जा चुके हैं. सबसे पहले वो जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ 13 सितंबर को गुजरात पहुंचे और वहां बुलेट ट्रेन की आधार शिला रखी. इसके बाद 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर गुजरात गए और आज तीसरी बार वह गुजरात गए. यहां उन्होंने द्वारका बेट औऱ ओखा को जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया. ये पुल करीब 962 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा.

पीएम मोदी ने दिया विकास को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब

पुल के शिलान्यास के साथ मोदी ने विकास को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. पिछले दिनो अपनी गुजरात यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने घूमघूम कर ये कहा कि गुजरात में विकास पागल हो गया है. मोदी ने इसका जिक्र किए बिना अपने अंदाज में पलटवार किया और कहा, ‘’माधव भाई सोलंकी के टाइम पर पानी की टंकी के उद्घाटन की तस्वीर छपती थी, हम ऐसा विकास नहीं चाहते. विकास का मतलब है कि उसका फायदा अगली पीढ़ी को मिले.’’

15 दिन पहले ही आ गई दीवाली- पीएम मोदी

विकास के मोर्चे पर विपक्ष को धराशायी करने के बाद मोदी ने गुजरात में GST का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, ‘’मैंने आज देश भर के अखबार देखे. हेडलाईन थी कि दीवाली 15 दिन पहले आ गई. कल हमने जीएसटी पर बड़े फैसले लिए. हम नहीं चाहते की व्यापारी परेशान हो.’’ यहा पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि GST लागू होने के बाद से छोटे व्यापारी और कारोबारी सबसे ज्यादा परेशान हैं. गुजरात में बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी मौजूद हैं. सरकार ने कल ही GST में कुछ बड़े बदलाव करते हुए छोटे व्यापारियों के लिए राहत का एलान किया है.

नाराज पाटीदारों को मनाना भी है मोदी का यात्रा का मकसद

मोदी की इस चुनावी यात्रा का एक मकसद बीजेपी से नाराज पाटीदारों को मनाना भी है, इसीलिए यात्रा की शुरूआत सौराष्ट्र से हुई जहां पाटीदारों का दबदबा है. मोदी के दो दिनों के कार्यक्रम जामनगर, राजकोट, चोटिला, गांधीनगर, वडनगर और भरूच में रखे गए हैं. इनमें से तीन जिले जामनगर, राजकोट और सुरेंद्रनगर सौराष्ट्र में हैं, जहां पाटीदारों की आबादी करीब 30% है.

द्वारकाधीश के दरबार में दो दिग्गज: जानें क्यों अहम है दोनों नेताओं के लिए ये चुनाव?

पाटीदारों को मनाने में जुट गई है बीजेपी

सौराष्ट्र में गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 52 सीटें हैं, जिनमें जीत हार तय करने में पाटीदारों की बड़ी भूमिका होती है. 2015 में हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन के बाद से पाटीदार बीजेपी के खिलाफ हैं. जबकि इसके पहले तक पाटीदार बीजेपी के पक्के वोटर माने जाते थे. अब चुनाव के पहले बीजेपी एक बार फिर पाटीदारों को मनाने में जुट गई है. मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन वडनगर में अपने गांव भी जाएंगे. ये उत्तरी गुजरात में आता है और यहां भी पटेलों की अच्छी खासी संख्या है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget