एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: अमित शाह ने अहमदाबाद से शुरू किया ‘गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान’

अमित शाह ने ढोल-नगाड़ों के बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ घरों में गए, लोगों का हाल-चाल पूछा और उनसे चुनाव में बीजेपी को वोट देने का निवेदन किया.

अहमदाबाद: गुजरात में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी के छह दिवसीय ‘गुजरात गौरव महा-संपर्क अभियान’ की शुरूआत की.

इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता विकास के संदेश के साथ मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं. घर-घर जाकर प्रचार करने के इस तरीके के माध्यम से पार्टी ने राज्य के 50 हजार मतदान केंद्रों के तहत मत डालने वाले लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है. हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है.

शाह ने सोला रोड इलाके में अंबाजी मंदिर में पूजा करने के बाद इस अभियान की शुरुआत नारनपुरा निर्वाचन क्षेत्र से की जहां से वह पूर्व में विधायक रह चुके हैं. प्रचार अभियान के तहत उन्होंने करीब 10 आवासीय सोसायटियों का दौरा किया.

 

ढोल-नगाड़ों के बीच उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ निवासियों से बातचीत की, कुछ घरों में गए, लोगों का हाल-चाल पूछा और उनसे आगामी चुनाव में बीजेपी को वोट देने का निवेदन किया.

लोगों को बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत करते देखा गया. शाह 1998 से विधायक थे लेकिन कुछ माह पहले राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखे गए एक पत्र की प्रति भी वितरित की.

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और अन्य बीजेपी नेताओं ने भी राज्य के दूसरे हिस्सों में घर-घर जाकर प्रचार करने की शुरुआत की. रूपानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राजकोट-2 के गांधीग्राम इलाके में और आनंदीबेन ने अहमदाबाद शहर में अपने निर्वाचन क्षेत्र गठलोदिया में प्रचार किया.

गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता आई के जड़ेजा ने कल बताया था कि स्मृति ईरानी, जे पी नड्डा, निर्मला सीतारमण, वी के सिंह, मनसुख मंडाविया और प्रकाश जावड़ेकर भी अभियान के दौरान गुजरात का दौरा करेंगे तथा मतदाताओं से संवाद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget