एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: टिकट बंटवारे में एक दूसरे के 'भरोसे' बीजेपी और कांग्रेस!

गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित होंगे. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं.

गांधीनगर: गुजरात का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है, ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. आज गुजरात को लेकर कांग्रेस की बैठक होने वाली है लेकिन बीजेपी वेट एंड वाच की नीति पर चल रही है. उम्मीदवारों की लिस्ट पर दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की करीब 4 घंटे की बैठक हो चुकी है लेकिन लिस्ट जारी नहीं हुई.

दरअसल लिस्ट में देरी की बड़ी वजह यही मानी जा रही है कि जातीय समीकरणों को साधने के मामले में बीजेपी कोई चूक नहीं करना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. लेकिन उनका एलान करने से पहले वो कांग्रेस की लिस्ट आने का इंतजार कर रही है. जिससे कांग्रेस में टिकटों को लेकर होने वाली कलह के हिसाब से बीजेपी अपनी लिस्ट में फेरबदल कर सके.

वहीं कांग्रेस भी यही दांव खेल रही है. टिकटों पर फैसले के लिए कल सुबह कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी थी जिसे आज शाम तक के लिए टाल दिया गया है.

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस अपने मौजूदा सभी 43 विधायकों को टिकट देगी. कांग्रेस को पाटादीर नेता हार्दिक पटेल और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के समर्थकों को भी टिकट देना होगा. खबर है कि हार्दिक अपने 10 साथियों के लिए और कांग्रेस में शामिल हो चुके अल्पेश ठाकोर 15 से 20 टिकट चाहते हैं, कांग्रेस की दुविधा ये है कि यहां पार्टी संगठन के पुराने चेहरे को टिकट दे या फिर हार्दिक या अल्पेश के समर्थकों को.

कांग्रेस जहां एक तरफ दलित, ओबीसी और पाटीदारों को अपने साथ जोड़ने की जुगत में लगी है वहीं उसके परंपरागत वोटर माने जाने वाले मुस्लिमों ने सूरत में नई मुश्किल खड़ी कर दी है. यहां जगह जगह पोस्टर लगे हैं कि अगर कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए तो वोट भी नहीं मिलेंगे. यही वजह है कि कांग्रेस के लिए भी उम्मीदवारों को लिस्ट फाइनल करना मुश्किल होता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget