एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: 'इस बार बीजेपी की पहले से ज्यादा सीटें आएंगी', नेत्रंग में बोले पीएम मोदी

Gujarat PM Modi Rally: गुजरात चुनाव को लेकर पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने नेत्रंग में रैली को संबोधित करते दावा किया कि अबकी बार बीजेपी की पहले से भी ज्यादा सीटें आएंगी.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. रविवार (27 नवंबर) को उन्होंने नेत्रंग (Netrang) में एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का ये आशीर्वाद विकसित गुजरात बनाने का संकल्प बता रहा है. मेरे आदिवासी भाई बहन आत्मनिर्भर बनें. गुजरात ने विकसित होने के लिए सभी दिशा में आगे बढ़ने का काम किया. आपका आशीर्वाद मुझे नई ताकत देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अबकी बार बीजेपी की पहले से भी ज्यादा सीटें आएंगी. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमारे सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए मैदान में उतरे हैं. हर जगह एक ही बात सुनाई दी, संकल्प पत्र इतना स्पष्ट, इतना व्यापक है कि अब बीजेपी की सीटें पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएंगी. 

"नरेंद्र-भूपेंद्र की यह सरकार आपकी सेवा में है"

पीएम ने कहा कि दिल्ली में बैठा मोदी गुजरात को विकसित करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा. आप ही के बीच पले-बढ़े मोदी ने दिल्ली जाकर तय किया, अब डॉक्टर बनना है तो मातृभाषा में पढ़िए डॉक्टर बनिए, इंजीनियर बनना है तो मातृभाषा में पढ़कर इंजीनियर बनिए. हमने ये काम शुरू किया है. नरेंद्र, भूपेंद्र की यह सरकार आपकी सेवा में है. तीन साल हो गए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया है. 

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

नेत्रंग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कि अगर एक आदिवासी बेटी देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान है तो मेरे आदिवासियों के कल्याण के सारे रास्ते खुल जाते हैं. बता दें कि, गुजरात में दो चरण में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

प्रधानमंत्री मोदी के स्कूल टीचर का हुआ निधन, PM ने ट्वीट कर ऐसे किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
CJP Protest LIVE: PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget