एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी के स्कूल टीचर का हुआ निधन, PM ने ट्वीट कर ऐसे किया याद

PM Modi ने अपने शिक्षक को याद करते हुए एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है. 18 सेकंड के वीडियो में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शिक्षक को सम्मानित करते देखे जा सकते हैं.

PM Modi Teacher Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के स्कूल टीचर रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है. यह जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने अपने विद्यालय के शिक्षक के निधन पर शोक जताया और ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी. पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन को बनाने में रासबिहारी मनियार का अहम योगदान रहा है और वह निधन की खबर सुनकर दुखी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "अपने विद्यालय के शिक्षक रासबिहारी मनियार के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ है. मेरे जीवन को बनाने में उनका अमूल्य योगदान है. मैं जीवन के इस पड़ाव तक उनके साथ जुड़ा रहा हूं और एक छात्र के रूप में मुझे जीवनभर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का संतोष है.

प्रधानमंत्री ने वीडियो भी पोस्ट किया

प्रधानमंत्री ने अपने शिक्षक को याद करते हुए एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है. पीएम मोदी ने 18 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शिक्षक को सम्मानित करते हुए देखे जा सकते हैं. पीएम माला पहनाकर रासबिहारी मनियार को सम्मानित करते हैं और इसके बाद चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेते हैं. वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा रहा है.

प्रधानमंत्री का अपने शिक्षकों से लगाव

यह दिखाने के लिए कई उदाहरण हैं कि प्रधानमंत्री अपने स्कूल के शिक्षकों को अभी तक नहीं भूले हैं. उन्होंने अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज मैदान में एक समारोह आयोजित किया था, जब वह मुख्यमंत्री थे और स्कूली जीवन के अपने शिक्षकों को सम्मानित किया था. अपनी गुजरात यात्राओं के दौरान भी, उन्होंने विभिन्न अवसरों पर अपने शिक्षकों से मिलने का अवसर नहीं छोड़ा है. वे अक्सर चुनावी रैलियों में भी अपने शिक्षकों के बारे में बात करते नजर आते हैं.

प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी आज से अगले दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. जिसमें वह दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न जिलों और तालुकों में सभाओं को संबोधित करेंगे. रात को प्रधानमंत्री सूरत के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. इसके अलावा, सोमवार (28 नवंबर) को पीएम मोदी खेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, शाम 5.45 बजे भरूच के नेतरंग में सभा को संबोधित करेंगे और सभा संपन्न कर सूरत एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. पीएम शाम 7.30 बजे सूरत में सभा को संबोधित करेंगे और फिर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे.

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: 'सत्येंद्र जैन के लिए जेल में रखे गए हैं 10 लोग, रोज सुबह टीवी पर दिखता है नया वीडियो', केजरीवाल सरकार पर BJP का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget