एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election: गुजरात चुनाव को लेकर हलचल, आज अमित शाह बीजेपी कोर ग्रुप के साथ कर सकते हैं मीटिंग

Gujarat BJP Meeting: इससे पहले दिल्ली में पीएम आवास पर भी बीजेपी की अहम बैठक हुई थी. इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे थे.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी दिन घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है. उम्मीद है कि गुजरात (Gujarat) के चुनाव को लेकर भी जल्द ही एलान किया जा सकता है. चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार (15 अक्टूबर) शाम को अहमदाबाद और गांधीनगर में गुजरात बीजेपी (BJP) कोर ग्रुप के साथ बैठक कर सकते हैं. 

इससे पहले शुक्रवार शाम को भी दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक हुई थी. प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात बीजेपी चीफ सीआर पाटिल समेत कई नेता मौजूद रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भी गुजरात चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी. बैठक के दौरान पीएम मोदी के गुजरात दौरे को लेकर भी चर्चा हुई है. 

बीजेपी में बैठकों का दौर जारी

एबीपी न्यूज के करीबी सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि गुजरात चुनाव में जिन मापदंडों के आधार पर टिकट दिए जाएंगे, उनके बारे में चर्चा भी बैठक के एजेंडे का हिस्सा थी. इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें अब तक राज्य के चुनावों में जिन मुद्दों का दबदबा रहा है और जिन मुद्दों को पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव से पहले अभियान में उठाने की योजना बना रही है. 

पीएम मोदी जाएंगे गुजरात दौरे पर

सूत्रों ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियां और उनके सकारात्मक प्रभावों का विश्लेषण भी बैठक के एजेंडे में से एक था. पीएम मोदी का 18 और 19 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करने का कार्यक्रम है. बीजेपी के सामने इस बार कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी एक बड़ी चुनौती के रूप में मैदान में है. 

बीजेपी को 2017 में मिली थी बड़ी जीत

बता दें कि, 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी (BJP) ने 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. बीजेपी को कांग्रेस (Congress) से कड़ी टक्कर मिली थी, जिसने 78 सीटों पर परचम लहराया था. दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी को मिली थीं. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) केवल एक सीट जीत पाई थी जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- 

Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन सरकार को झटका, एक और विधायक ने इस्तीफा देकर विरोधी पार्टी का दामन थामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget