एक्सप्लोरर

Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन सरकार को झटका, एक और विधायक ने इस्तीफा देकर विरोधी पार्टी का दामन थामा

Tripura News: धलाई जिले के राइमा घाटी निर्वाचन क्षेत्र के आईपीएफटी विधायक धनंजय त्रिपुरा ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Tripura IPFT MLA Resign: त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी सरकार को शुक्रवार (14 अक्टूबर) को एक नया झटका लगा. गठबंधन सरकार के एक और विधायक ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और घोषणा की है कि वह जल्द ही प्रद्योत किशोर देबबर्मन (Pradyot Kishore) की पार्टी टीआईपीआरए मोथा (TIPRA Motha) में शामिल होंगे. धलाई जिले के राइमा घाटी निर्वाचन क्षेत्र के आईपीएफटी विधायक धनंजय त्रिपुरा (Dhananjoy Tripura) ने स्पीकर रतन चक्रवर्ती से मुलाकात की और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया.

इस दौरान उनके साथ  प्रद्योत और कुछ अन्य टीआईपीआरए नेता भी रहे. हालांकि, स्पीकर ने कहा कि वह उचित औपचारिकताओं और जांच के बाद फैसला लेंगे. धनंजय के इस्तीफे ने अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 60 सदस्यीय सदन में गठबंधन सरकार की ताकत को घटाकर 41 कर दिया है. एक साल पहले सिमना निर्वाचन क्षेत्र के आईपीएफटी विधायक बृशकेतु देबबर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया था और मोथा में शामिल हो गए थे.

आईपीएफटी के और विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

वर्तमान में, आईपीएफटी के पास छह विधायक हैं जबकि बीजेपी के पास 35 विधायक हैं. टीआईपीआरए मोथा के सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक मेवर कुमार जमातिया, तीन अन्य विधायकों के साथ, आईपीएफटी को छोड़कर मोथा में शामिल होने के लिए तैयार हैं. मेवर ने कथित तौर पर गुरुवार रात प्रद्योत के साथ बैठक की. 

किस बात से हैं नाराज?

आईपीएफटी के ज्यादातर विधायक और नेता, इसके अध्यक्ष और राजस्व मंत्री एन सी देबबर्मा की बीजेपी के साथ बढ़ती निकटता और आईपीएफटी की मुख्य मांग को पूरा नहीं करने का विरोध कर रहे हैं. इसी आधार पर उन्होंने विधानसभा चुनाव-2018 से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. आईपीएफटी के सूत्रों ने दावा किया कि एनसी देबबर्मा ने अगले चुनाव से पहले आईपीएफटी का बीजेपी में विलय करने की योजना बनाई है, जो सभी को स्वीकार्य नहीं है. 

बीजेपी विधायक ने भी दिया था इस्तीफा

तीन हफ्ते पहले, 43 कारबुक (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी (BJP) विधायक बरबा मोहन त्रिपुरा ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और मोथा (TIPRA Motha) में शामिल हो गए. इस बीच, प्रद्योत ने संकेत दिया कि बीजेपी और आईपीएफटी के कुछ और आदिवासी विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे. प्रद्योत ने दावा किया कि बीजेपी ने गठबंधन बनाने से पहले आईपीएफटी की टिपरालैंड की मांग पर विचार करने का वादा किया था, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में यह एक सपना बनकर रह गया है. 

ये भी पढ़ें- 

शशि थरूर का अमित मालविय को जवाब, पहले बीजेपी में चुनाव कराएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget