एक्सप्लोरर

अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे रहा GST संग्रह

चालू वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आया है. इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह 99,939 करोड़ रुपये था. वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

नई दिल्ली: देश का सकल माल और सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 98,202 करोड़ रुपये रहा. सकल जीएसटी संग्रह जुलाई में 1.02 लाख करोड़ रुपये था. वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि पिछले साल अगस्त के 93,960 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह के मुकाबले यह 4.5 प्रतिशत अधिक है. चालू वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आया है. इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह 99,939 करोड़ रुपये था.

बयान के मुताबिक अगस्त में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) संग्रह 17,733 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 24,239 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) संग्रह 48,958 करोड़ रुपये रहा. इसमें 24,818 करोड़ रुपये का आयात संग्रह शामिल है. समीक्षावधि में जीएसटी अधिभार का संग्रह 7,273 करोड़ रुपये रहा जिसमें आयात पर 841 करोड़ रुपये का अधिभार संग्रह शामिल है. अगस्त के अंत तक जुलाई माह के लिए 75.80 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए. जीएसटी मुआवजे के तौर पर जून-जूलाई अवधि के लिए राज्यों को 27,955 करोड़ रुपये जारी किए गए.

आईजीएसटी के नियमित समायोजन के तहत 23,165 करोड़ रुपये सीजीएसटी और 16,623 करोड़ रुपये एसजीएसटी में समायोजित किए गए हैं. इस प्रकार अगस्त 2019 में केंद्र सरकार का कुल सीजीएसटी संग्रह 40,898 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 40,862 करोड़ रुपये रहा है. अप्रैल-अगस्त अवधि के लिए सकल जीएसटी संग्रह 5,14,378 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4,83,538 करोड़ रुपये के संग्रह से 6.3 प्रतिशत अधिक है.

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सरकार ने 6.10 लाख करोड़ रुपये सीजीएसटी और 1.01 लाख करोड़ रुपये राज्यों के राजस्व में कमी के लिए लगाए गए अधिभार से वसूल करने का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2018-19 में सीजीएसटी संग्रह 4.25 लाख करोड़ रुपये और राजस्व मुआवजे के लिए अधिभार का संग्रह 97,000 करोड़ रुपये था.

कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए साढ़े तीन साल पूरे करना मुश्किल- सिद्धारमैया

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget