एक्सप्लोरर

कैसे किया जाएगा ज्ञानवापी सर्वे? हकीकत सामने लाने के लिए इस टेक्नीक का इस्तेमाल करेगी ASI टीम

Gyanvapi ASI Survey: जिला अदालत के जज अजय कृष्णा विश्वेश ने अपने आदेश में एएसआई को ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) का इस्तेमाल कर इमारत के नीचे स्थित तीनों गुंबदों का सर्वेक्षण करने को कहा था.

Gyanvapi Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार (3 अगस्त, 2023) को हरी झंडी दे दी. 21 जुलाई को सर्वे की अनुमति के जिला अदालत के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और सर्वे पर दो दिन की अंतरिम रोक लगा दी गई. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील करने को कहा था.

हाईकोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा.  हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि सर्वे को किसी भी स्टेज पर शुरू किया जा सकता है. इससे पहले जिला अदालत ने आर्कियोलॉजिकल ऑफ इंडिया (ASI) को साइंटिफिक सर्वे के जरिए यह पता लगाने के निर्देश दिए थे कि क्या परिसर में मौजूद ढांचे को हिंदू मंदिर को तोड़कर बनाया गया है. आइए जानते हैं सर्वे में क्या किया जा सकता है-

एएसआई ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार या जियो रेडियोलॉजी सिस्टम या दोनों से सर्वेक्षण
जिला अदालत के जज अजय कृष्णा विश्वेश ने अपने आदेश में एएसआई को ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) का इस्तेमाल कर इमारत के नीचे स्थित तीनों गुंबदों का सर्वेक्षण करने को कहा था और अगर जरूरत हो तो खुदाई भी कर सकते हैं. विवादित वजूखाने को सर्वे में शामिल नहीं किया गया है. पिछले साल विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस एरिया को सील कर दिया था. हिंदू पक्ष ने यहां 'शिवलिंग' और मुस्लिम पक्ष ने फव्वारा होने का दावा किया था.

जीपीआर टेक्नीक क्या होती है
आईआईटी के प्रोफेसर जावेद मलिक, जो आर्कियोलॉजिकल खोज अभियानों का हिस्सा भी रह चुके हैं ने बताया कि जीपीआर के मदद से किसी वस्तु या ढांचे को छुए बगैर ही उसके नीचे मौजूद कंक्रीट, केबल, धातु, पाइप या अन्य वस्तुओं की पहचान की जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस टेक्नीक में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के जरिए जो सिग्नल मिलते हैं, वे मिट्टी के नीचे मौजूद ढांचे या वस्तु के आकार और प्रकार की जानकारी देते हैं.

प्रोफेसर जावेद ने बताया कि इस प्रक्रिया में 8 दिन का समय लगता है और ज्ञानवापी में जब जीपीआर के जरिए सर्वे किया जाएगा तो टीम उपकरण की मदद से 8 से 10 मीटर तक वस्तु का पता लगा सकेगी और इनकी 2D एवं 3D प्रोफाइल्स की जाएंगी. पुरानी इमारतों और खंडहरों के सर्वे में GPR और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें:
Gyanvapi Mosque Case: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर क्या है ताजा विवाद, जानें इसका पूरा इतिहास

सर्वे टीम अतीत की मानवीय गतिविधियों के साक्ष्य की तलाश करेगी और दीवारों, नींव, कलाकृतियां, मिट्टी में रंग परिवर्तन की भी जांच की जाएगी. एएसआई की एक टीम आगे और पीछे सीधी रेखाओं में चलकर पता लगाएगी कि दीवार या नींव में क्या दबा है और मिट्टी का रंग कैसा है, कलाकृतियां कैसी हैं और क्या इनमें कोई बदलाव हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget