एक्सप्लोरर

अचानक से फटा ग्रेनेड और फिर संडे मार्केट में मच गई भगदड़...J&K में CRPF बंकर पर कैसे हुआ हमला? जानें, इनसाइड स्टोरी

Grenade Attack in Srinagar: चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकवादियों का निशाना टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर था लेकिन संभवत: निशाना चूक जाने की वजह से ग्रेनेड भीड़ भाड़ वाले बाजार में फेंक दिया गया.

Grenade Attack in Srinagar: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का मशहूर संडे मार्केट किसी आम रविवार को चहल-पहल से भरा होता है. हालांकि, इस रविवार यानी कि तीन नवंबर, 2024 को इस वक्त इस बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. आंतकियों ने इस मार्केंट की चहल पहल को बड़े ग्रेनेड हमले से शांत कर दिया. ताजा अटैक में कम से कम 12 लोग जख्मी हुए. ऐसा बताया गया कि हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बंकर पर किया गया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह हमला कड़ी सुरक्षा वाले टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) के पास हुआ. यह हमला तब हुआ है जब एक दिन पहले ही भारतीय सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के डाउनटाउन खनयार इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को मार दिया था. सरे बाजार में ग्रेनेड से हुए इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है. 

हमले की इनसाइड स्टोरी?

चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकवादियों का निशाना टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर था लेकिन संभवत: निशाना चूक जाने की वजह से ग्रेनेड भीड़ भाड़ वाले बाजार में फेंक दिया गया. जिस जगह ग्रेनेड फटा, वहां 'संडे मार्केट' लगता है और वहां गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, बर्तन, क्रॉकरी, जूते आदि बेचने वाले फेरीवाले इकट्ठा होते हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) क्रॉसिंग के पास सीआरपीएफ के मोबाइल बंकर वाहन पर ग्रेनेड फेंका. एक अधिकारी ने बताया, 'ग्रेनेड का निशाना चूक गया और वह सड़क पर फट गया, इससे 12 से अधिक नागरिक घायल हो गए."

हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हमला श्रीनगर के लाल चौक के पास हुआ है जहां हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. फिलहाल ये बाजार शांत है और सेना की गाड़ियां गश्त कर रही हैं. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

एक रोज पहले सेना ने किया था ऑपरेशन?

बीते दिन श्रीनगर के खानियार में खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को ढेर कर दिया. अभियान के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा.इसी बीच फायरिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को ढेर कर दिया.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने लेबनान में की छापेमारी, हिज्बुल्लाह के सीनियर ऑपरेटिव को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget