एक्सप्लोरर

विपक्ष के महागठबंधन से BJP को सिर्फ फायदा ही होगा: वेंकैया नायडू

नई दिल्ली: विपक्ष के 2019 के आम चुनावों के लिये साथ मिलकर महागठबंधन बनाने के प्रयासों को बेवजह की कवायद बताते हुये केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि 3C - करप्ट, कास्टियेस्ट और कम्युनल (भ्रष्ट, जातिवादी और सांप्रदायिक) साथ आने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस महागठबंधन के लिये प्रयास कर रहा है वह कामयाब नहीं होगा और इससे केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मुख्य चुनौती देने वाले के तौर पर बीजेपी की स्थिति और मजबूत ही होगी.

नायडू ने बताया, ‘‘मैं उन सभी को साथ आने के लिये शुभकामनायें देता हूं और हमारे लिये जगह छोड़ दें. मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और तृणमूल कांग्रेस बंगाल में साथ आयेंगे जिससे बीजेपी बाकी की जगह ले सकती है. और केरल में, कांग्रेस और वामदल साथ आकर हमें फायदा पहुंचा सकते हैं. यह दिल्ली में सहयोग, कलकत्ता में अभियान और केरल में अलगाव जैसा है.’’

''करप्ट, कास्टियेस्ट और कम्युनल''

नायडू ने कहा कि सभी विपक्षी दल नरेंद्र मोदी से डरे हुये हैं और उनकी छवि खराब करने के लिये अपरिपक्व अभियान चला रहे हैं. हालांकि यह उनके लिये ही घातक साबित होगा. उन्होंने कहा, ‘‘वे कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये कदमों से हिल गये हैं. अब तीन सी साथ आने की कोशिश कर रहे हैं- एक करप्ट, दूसरा कास्टियेस्ट और तीसरा कम्युनल.’’

बीजेपी के खिलाफ पूर्व में राष्ट्रीय मोर्चा बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुये वरिष्ठ पार्टी नेता ने कहा, ‘‘हमने पहले भी यह देखा है. वहां कोई सिद्धांत, साझा कार्यक्रम, नेतृत्व पर आम सहमति नहीं है. राष्ट्रीय मोर्चा बनने के बजाये यह काल्पनिक मोर्चा बन रहा है. संयुक्त मोर्चा विभाजित मोर्चा बन गया है और तीसरा मोर्चा दूरस्त तीसरा मोर्चा बन गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘..ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता कि महागठबंधन के प्रयास सफल होंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget