एक्सप्लोरर

शिव की नगरी में बन रहा भव्‍य कन्‍वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष', पीएम मोदी 2021 में वाराणसी को देंगे नई सौगात

भव्‍य कन्‍वेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’ देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाएगा. ये आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. तीन एकड़ में 186 करोड़ की लागत से ये तैयार हो रहा है.

नई दिल्ली: बाबा विश्‍वनाथ की धरती वाराणसी में जल्‍द ही कन्‍वेंशन सेंटर की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी. 'रुद्राक्ष' नाम के इस कन्‍वेंशन सेंटर में अब सैलानी गीत संगीत, नाटक और प्रदर्शनियों का लुत्‍फ उठा सकेंगें. नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि जापान और भारत की दोस्‍ती वाराणसी को ऐसे नायाब तोहफे से नवाजेंगें जिसके सभी कायल रहेंगे. साल 2015 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो के साथ आए थे तब ही इस भव्‍य कन्‍वेंशन सेंटर की नींव पड़ गई थी. अद्भुत काशी की झलक लिए इस कन्‍वेंशन सेंटर का नाम भी रुद्राक्ष है. इस कन्‍वेंशन सेंटर में 108 रुद्राक्ष के दानों को जड़ा गया है जो इसको और भी भव्‍य बनाता है.

वाराणसी में तीन एकड़ में बनने वाले कन्‍वेंशन सेंटर की लागत 186 करोड़ है. इस कन्‍वेंशन सेंटर में ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल से लेकर एक विशाल हॉल होगा. जिसमें वियतनाम से मंगाई गई बेहतरीन कुर्सियों पर 1200 लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम का लुत्‍फ उठा सकेंगे. रुद्राक्ष में 120 गाड़ियों की पार्किंग बेसमेंट में हो सकती है. दिव्यांगों के लिए यहां विशेष इंतज़ाम किए गए हैं जिसके तहत दोनों दरवाजों के पास 6-6 व्हील चेयर का इंतज़ाम है. आधुनिक ग्रीन रूम भी बनाया गया है जिसमें 150 लोगों की क्षमता वाले दो कॉन्‍फ्रेंस हॉल व गैलरी भी शामिल हैं जो दुनिया के आधुनिकतम उपकरणों से लैस है.

जापानी कंपनी कर रही है निर्माण

रुद्राक्ष को तैयार करने का पूरा काम जापान की फुजिता कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी कर रही है. जापानी कंपनी इंटरनेशनल कार्पोरेशन एजेंसी द्वारा रुद्राक्ष की फंडिग की गई है. इस भव्‍य इमारात को डिजाइन भी जापान की कंपनी ओरिएण्टल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है. रुद्राक्ष में जैपनीज़ गार्डन होगा और 110 किलोवाट की ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है. यहां पर वीआईपी रूट और उनके आने का रास्ता भी अलग है.

नए साल में वाराणसी को पीएम की ओर से मिलेगी नई सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी को नए साल में नई सौगात देंगें. रुद्राक्ष का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ जो साल 2021 में पूरा हो जाएगा. इस कन्‍वेंशन सेंटर को सुविधाओं से लैस रखने के लिए विदेशी कंपनियों के उपकरणों को लगाया जा रहा है. रुद्राक्ष को वातानुकूलित रखने के लिए इसमें इटली के उपकरणों को लगाया गया है. निर्माण और उपयोग की चीजों को देखते हुए इसको ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट (GRIHA) की ओर से तीसरी ग्रेडिंग मिली है. रुद्राक्ष में कैमरा समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हैं. साथ ही आग से सुरक्षा के उपकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

रेजिडेंट सुपरवाइजर (आर्किटेक्ट) मित्सुगु तोमिता बताते हैं कि जापान और भारत की संस्कृति में काफी समानताएं हैं. रुदाक्ष दोनों देशों के रिश्तों में और भी मजबूती लाएगा. वाराणसी स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर ने बताया कि रुद्राक्ष के बन जाने के बाद ये स्मार्ट सिटी को हैंडओवर कर दिया जाएगा.

किसानों और सरकार से बातचीत के बीच विपक्ष से निपटने की बीजेपी की तैयारी, जानें क्या है प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget