एक्सप्लोरर

क्रूज शिप को लेकर डेनमार्क और स्वीडन संग भारत ने कर ली बड़ी डील, जानें कैसे होगा फायदा

cruise vessel manufacturing: GRSE, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख शिपयार्ड है, जो भारतीय नौसेना के लिए जंगी जहाज और पेट्रोल वैसल तैयार करता है.

Cruise vessel manufacturing: भारत ने वैश्विक जहाज निर्माण क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है. कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने स्वीडन और डेनमार्क की प्रमुख कंपनियों के साथ दो रणनीतिक समझौते किए हैं. इन समझौतों के जरिए भारत अब मरीन प्रोपल्शन और क्रूज जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में अपने कदम और मजबूत करेगा.

स्वीडन की बर्ग प्रोपल्शन के साथ साझेदारी
GRSE ने स्वीडन की मशहूर कंपनी बर्ग प्रोपल्शन के साथ समुद्री जहाजों की प्रणोदन प्रणाली (Marine Propulsion System) और संबंधित उपकरणों के निर्माण के लिए रणनीतिक समझौता किया है. बर्ग प्रोपल्शन को दुनिया की अग्रणी मरीन प्रणोदन तकनीक विकसित करने वाली कंपनियों में गिना जाता है.

इस एमओयू का मकसद दोनों कंपनियों की तकनीकी विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमताओं का संयुक्त उपयोग कर रक्षा से जुड़ी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं में सहयोग करना है. इस समझौते पर बर्ग प्रोपल्शन के मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए.

डेनमार्क की सनस्टोन के साथ क्रूज जहाज निर्माण की दिशा में कदम
GRSE ने इसी कड़ी में डेनमार्क की सनस्टोन कंपनी के साथ भी समझौता किया है. सनस्टोन डेनमार्क की एक प्रमुख अभियान क्रूज जहाज (Expedition Cruise Ships) सप्लायर है. यह एमओयू कोपेनहेगन में साइन किया गया, जिसका उद्देश्य भविष्य में क्रूज जहाज निर्माण के क्षेत्र में सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है.

भारत की वैश्विक समुद्री भूमिका को मिलेगा विस्तार
GRSE ने कहा कि इन रणनीतिक समझौतों से कंपनी की क्षमताओं में वृद्धि होगी और वैश्विक समुद्री बाजार में भारत की भागीदारी को मजबूती मिलेगी. यह सहयोग भारत की आत्मनिर्भरता और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

नौसेना के लिए बना एंटी-सबमरीन युद्धपोत
GRSE, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख शिपयार्ड है, जो भारतीय नौसेना के लिए जंगी जहाज और पेट्रोल वैसल तैयार करता है. हाल ही में GRSE ने एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW) -शैलो वाटर क्राफ्ट तैयार किया है. INS अर्नाला नाम का यह जहाज 18 जून को विशाखापट्टनम में नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा.

अब क्रूज जहाज निर्माण की भी तैयारी
डेनमार्क की कंपनी के साथ समझौते के बाद GRSE अब क्रूज जहाज निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है. यह भारत के लिए एक नया और संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है, जिसमें अब स्वदेशी कंपनियों का योगदान बढ़ेगा.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: Online गेम पर बच्चों का 'डेथ रूट' ! | Crime News
Bihar News: गाय खरीदने निकला था, जबरन शादी का शिकार बन गया युवक? | ABP News
Janhit With Chitra Tripathi: संसद को हंगामे की भेंट कौन चढ़ा रहा है ? | ABP News
BJP Vs Congress: राहुल-बिट्टू का विवाद, BJP ने प्रदर्शन किया | Parliament Session | ABP News
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान: US डील पर आर-पार की लड़ाई | BJP Vs Congress | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
'अभी ट्रेड डील पर नहीं...', किसानों को लेकर अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
चोली-भौजी बजाने वाले सावधान! अश्लील गाने पर बिहार में होगी FIR, सम्राट चौधरी का आदेश
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच? कप्तान सूर्या ने दिया बड़ा हिंट
संजू सैमसन छोड़ दें टी20 वर्ल्ड कप का ख्वाब, पूरे टर्नामेंट गर्म करनी पड़ेगी बेंच?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': आज बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना कमाया, जानें कलेक्शन
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
रनिंग करते वक्त जल्दी थक जाते हैं तो एक्सपर्ट से जानिए स्टैमिना बढ़ाने के 5 असरदार तरीके
Video: भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
Embed widget