एक्सप्लोरर

गूगल का जॉब सर्चिंग ऐप 'कोरमो जॉब्स' भारत में लॉन्च, LinkedIn को मिलेगी टक्‍कर

गूगल ने भारत में अपने जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्स की रीब्रांडिंग करते हुए लॉन्च किया है. इसके जरिए लोग ऑनलाइन जॉब सर्च कर सकेंगे. इसकी सीधी टक्कर LinkedIn, Shine.com, Monster और Naukri.com से देखने को मिलेगी.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में लाखों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. वहीं बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार खत्म हो गया है. कोरोना महामारी के दौर में गूगल ने बेरोजगार लोगों को सहारा देने के मकसद से भारत में जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्स को लॉन्च किया है. इसके जरिए लोग ऑनलाइन जॉब सर्च कर सकेंगे.

गूगल का जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्स

दरअसल गूगल का जॉब सर्चिंग ऐप कोरमो जॉब्स बीते साल ही भारत में लॉन्च किया गया था. वहीं वर्तमान परिस्थिती को देखते हुए ऐप की रीब्रांडिंग करते हुए गूगल ने पूरे देश में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की है. इसके जरिए यूजर्स को डिजिटल सीवी बनाने की सुविधा भी मिलती है. बता दें कि गूगल ने बांग्‍लादेश और इंडोनेशिया के बाद इसे भारत में लॉन्च किया है.

गूगल प्‍लेस्‍टोर पर अवेलेबल

गूगल का कोरमो जॉब्‍स ऐप गूगल प्‍लेस्‍टोर पर अवेलेबल है. जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप पर कोई भी अपने हुनर के मुताबिक इस पर रजिस्टर कर सकता है. जिसे उनकी स्किल के मुताबिक नौकरियों के विकल्प दिए जाएंगे. गूगल के अनुसार ऐप पर नौकरी के साथ ही बिजनेस से जुड़े हुए लोग भी मिलेंगे. वहीं वर्तमान में कोरमो जॉब्स ऐप पर 20 लाख से ज्यादा वेरिफाइड जॉब लोगों के लिए उपलब्‍ध हैं.

LinkedIn को मिलेगी टक्कर

इससे पहले गूगल ने अपने सर्च इंजन में जॉब ढूंढने वालों के लिए कई जॉब पोर्टल्स के साथ साझेदारी की थी, जिनमें Headhonchos, LinkedIn, IBM Talent Management Solutions, Freshersworld, Quezx और Shine जैसे जॉब पोर्टल्स शामिल थे.

वर्तमान में LinkedIn भारत में जॉब्स सर्च करने का आसान प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जाता रहा है. जिस पर कई युवा भरोसा करते हैं. गूगल का कोरमो जॉब्‍स ऐप आने के कारण इसकी सीधी टक्कर LinkedIn से देखने को मिलेगी. इसके साथ ही कुछ प्रोफेशनल जॉब नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जैसे Shine.com, Monster और Naukri.com से भी कोरमो जॉब्‍स की टक्कर मिलेगी.

इसे भी देखेंः जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, चाइनीज ग्रेनेड बरामद

तस्वीरें: अखिलेश यादव के साथ इटावा के सफारी पार्क घूमने पहुंचे तेज प्रताप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget