एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर, चाइनीज ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. घटनास्थल से चाइनीज ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. शोपियां के चित्रग्राम इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चित्रगाम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गोपनीय सूचना मिली थी जिसके आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक पिस्तौल, एक UBGL और चार चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.

हंदवाड़ा मुठभेड़

शोपियां के बाद उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने एक आतंकी के पहचान की पुष्टि की है.

उन्होंने कहा कि हंदवाड़ा के गानीपोरा क्रालगुंड क्षेत्र में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर नसीर लोन को मार गिराया. लोन ने 18 अप्रैल को तीन सीआरपीएफ जवानों की हत्या कर दी थी. लोन चार मई को हंदवाड़ा हमले में भी शामिल रहा था. इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे.

मंगलवार को ही जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी के आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद होने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमले के बाद आतंकवादियों का पीछा किया था और उनमें से दो को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को अभियान के दूसरे दिन मार गिराया गया.

जम्मू-कश्मीर से 10 हजार सुरक्षाबलों की जल्द होगी वापसी, केंद्र सरकार का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget