एक्सप्लोरर

Yes Bank के खाताधारकों के लिए खुशखबरी, SBI ने दिलाया मदद का भरोसा

अपनी खराब हालत से जूझ रहे यस बैंक की मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आगे आया है. एसबीआई बोर्ड ने यस बैंक में 49% स्टेक लेने के लिए अपनी सहमति जताई है.

मुंबई: आरबीआई द्वारा यस बैंक के खाताधारकों पर एक महीने में 50 हजार निकालने की सीमा तय करने के बाद से ही बैंक के ग्राहक परेशान हैं. इन खाताधारकों को अपनी मेहनत की कमाई और जमापूंजी की चिंता सता रही है, लेकिन इस बीच एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने यस बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को राहत भरी खबर सुनाई है.

एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया की यस बैंक के हालात से सभी वाकिफ हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिकंस्ट्रक्शन ड्राफ्ट स्कीम पब्लिक डोमेन में है, जिसमें हमारी निवेश टीम और लीगल टीम काम कर रही है. एसबीआई बोर्ड ने यस बैंक में 49% स्टेक लेने के लिए अपनी सहमति जताई है. उन्होंने बताया कि एसबीआई शुरुआत में 26% हिस्सेदारी लेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादा हिस्सेदारी के लिए अन्य निवेशकों से बात चल रही है. उन्हें भी अपने साथ लेकर निवेश करेंगे. पहले चरण में 2450 करोड़ का निवेश किया जाएगा. 9 मार्च को अपनी भूमिका के बारे में आरबीआई को जवाब देंगे.

एसबीआई के चेयरमैन ने यस बैंक के खाताधारकों को संदेश देते हुए कहा, "घबराने के जरूरत नहीं है. यस बैंक खाताधारकों का पैसा सुरक्षित है. यस बैंक के डिपॉजिटर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त सचिव, आरबीआई सभी ने आश्वसन दिया है वो सही आश्वासन है. यस बैंक के ग्राहकों के पैसे को कोई नुकसान नहीं है. कुछ दिनों की बात है खाताधारकों का संकट दूर हो जाएगा."

एबीपी न्यूज़ ने जब एसबीआई चेयरमैन से पूछा कि खस्ताहालत में चल रहे यस बैंक जिसपर कानूनी गाज भी गिर रही है उसमें एसबीआई क्यों रुचि ले रहा है. इस सवाल पर रजनीश कुमार ने कहा, "किसी भी देश मे बैंक का फेल होना डिपॉजिटर्स को और इकॉनमी को खतरे में डाल देता है. ऐसे में उसे संभालना जरूरी है और हमें भी उम्मीद है कि हम जो इनवेस्टमेंट कर रहे हैं उससे हमारी उम्मीदें भी तीन से पांच साल में पूरी हो जाएंगी."

एसबीआई राष्ट्रीय संस्था है और राष्ट्र निर्माण में मददगार है. यस बैंक पर आरबीआई की पाबंदी का समर्थन करते हुए एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि आरबीआई इस तरह की पाबंदी खाताधारकों के हित में लगाता है.

ये भी पढ़ें

Yes Bank को 5000 करोड़ दे सकता है RBI, SBI ने कहा- 26 से 49% कर सकते हैं निवेश Yes Bank Crisis : देशभर मेंं यस बैंक के बाहर लंबी लाइनें, 50 हजार भी नहीं निकाल पा रहे हैं लोग

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget