एक्सप्लोरर

Goa Liberation Day: 'गोवा के लोगों ने भारत के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक आजादी की लौ को जलाकर रखा'- मुक्ति दिवस के मौके पर बोले पीएम मोदी

PM Modi in Goa: गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया. उन्होंने पणजी के आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी.

Goa Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गोवा दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने पणजी में मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट (Sail Parade and FlyPast in Panaji) में हिस्सा लिया. इससे पहले पीएम मोदी ने गोवा के पणजी में आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर कहा कि गोवा कि धरती पर आकर खुश हूं. उतना ही खुश जितने कि आप हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सामने आज संघर्ष और बलिदानों की गाथा भी है, लाखों गोवा वासियों के परिश्रम और लगन के वो परिणाम हैं जिनकी वजह से हमने एक लंबी दूरी तय की है

उन्होंने कहा कि गोवा न केवल आज अपनी मुक्ति की गोल्डन जुबली मना रहा है, वही आज हमारे सामने संघर्ष पर गर्व करने का मौका है. पीएम मोदी ने कहा कि एक ये भी संयोग है कि गोवा की आजादी की डायमंड जुबली आजादी के अमृत महोत्सव के साथ मन रही है. पीएम मोदी ने कहा कि गोवा की धरती को, गोवा की हवा को, गोवा के समंदर को प्रकृति का अद्भुत वरदान मिला हुआ है. आज आप सभी का गोवा की धरती पर ये जोश, गोवा की हवाओं में मुक्ति के गौरव को और बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें- National Employment Policy पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री बोले- सरकार किसी की भी हो, लागू करने पर कर देंगे मजबूर

पीएम मोदी बोले गोवा एक ऐसे समय में पुर्तगाल के अधीन गया था, जब देश के दूसरे बड़े भूभाग में मुगलों की सल्तनत थी. उसके बाद कितने ही सियासी तूफान इस देश ने देखे, सत्ताओं की कितनी उठक पटक हुई. गोवा के लोगों ने भी मुक्ति और स्वराज के लिए आंदोलनों को थमने नहीं दिया. उन्होंने भारत के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक आज़ादी की लौ को जलाकर रखा.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा भाव है, जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर होता है, सर्वोपरि होता है. जहां एक ही मंत्र होता है- राष्ट्र प्रथम. जहां एक ही संकल्प होता है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत. अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कुछ और साल जीवित रहते तो गोवा को अपनी आजादी के लिए इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता. गोवा ने हर विचार को शांति के साथ फलने-फूलने दिया है. इसने भारत में सभी धर्मों और संस्कृतियों को समृद्ध होने दिया है.

पीएम मोदी बोले कि मैं कुछ समय पहले वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिला था. भारत के लिए उनकी भावनाएं किसी से कम नहीं हैं. मैंने उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया. निमंत्रण के बाद उन्होंने मुझसे कहा - "यह सबसे बड़ा उपहार है, जो आपने मुझे दिया है." यह हमारी विविधता और जीवंत लोकतंत्र के लिए उनका प्यार है. उन्होंने कहा कि गोवा पर्यटन स्थल के रूप में पसंदीदा जगह है. यह सुशासन, प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी अग्रणी राज्य बन गया है. साथ ही गोवा 100% खुले में शौच मुक्त है. मैं गोवा सरकार और गोवा के लोगों को 100% वैक्सीनेशन के लिए बधाई देता हूं. हर पात्र व्यक्ति का वैक्सीनेशन राज्य में हो चुका है और दूसरी डोज भी तेजी से दी जा रही है.

अगले साल गोवा में हैं चुनाव

गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) होने हैं. 'गोवा मुक्ति दिवस' भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- UP Elections 2022: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, इस पार्टी के वोटों में हुआ इजाफा, जानिए किसको मिलेगी सत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget