एक्सप्लोरर

Goa Illegal Land Acquisition: अवैध भूमि अधिग्रहण के 93 मामले, लेकिन FIR सिर्फ 22 पर! CM प्रमोद सावंत पर हमलावर हुआ विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप

Goa: गोवा में अवैध भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर विपक्षी दल राज्य सरकार पर हमलावर हैं. विपक्षी दलों ने कम एफआईआर का मामला उठाते हुए सीएम प्रमोद सावंत पर निशाना साधा है.

Goa Illegal Land Acquisition Cases: गोवा में एक बार फिर अवैध भूमि अधिग्रहण का मामला गरमाया हुआ है. अवैध भूमि अधिग्रहण मामले में विपक्ष के हमलावर रवैये ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है और मुख्यंमंत्री प्रमोद सावंत की आलोचना कर रहा है. 

गोवा के फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सरदेसाई ने गोवा में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर अपने वादों को पूरा करने में असफल रहे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर राजनैतिक हमला किया है. सरदेसाई ने आरोप लगाते हुए कहा, 'जांच के लिए नियुक्त एक सदस्यीय आयोग आया, कमीशन लिया और चला गया.' 

कितने मामलों में दर्ज हुई एफआईआर?

गोवा के फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सरदेसाई ने जांच के लिए नियुक्त आयोग के सीमित अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल खड़े किए. विजय सरदेसाई ने कानूनी कार्यवाहियों में धीमी प्रगति की भी आलोचना की और बताया कि भूमि हड़पने के 93 मामलों में से केवल 22 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसी मुद्दे पर विपक्ष लगातार राज्य सरकार और मुख्यंमंत्री प्रमोद सावंत पर निशाना साध रहा है. 

सीएम सावंत ने किया था ये वादा

गौरतलब है कि अगस्त 2020 में, एक कार्यक्रम में सीएम सावंत ने गोवा के लोगों को आश्वासन दिया था कि भूमि हड़पने वालों ने जिन भी लोगों की जमीन हड़पी और बेची, उन सभी की जमीन को एसआईटी उसके असली मालिकों को वापस करेगी. विपक्ष का आरोप है कि करीब चार साल बाद भी यह वादा काफी हद तक अधूरा है, जिसकी वजह से विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है. 

अभी और तूल पकड़ेगा मामला

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विधायक नीलेश कैबरल ने भी सरदेसाई के आरोपों को दोहराया और कहा कि अगर एसआईटी (SIT) होने के बाद भी अदालत जाने की जरूरत है, तो एसआईटी का क्या उपयोग है? जाहिर है ये मामला गोवा की राजनीति में अभी और तूल पकड़ सकता है.

बता दें कि न्यायमूर्ति वीके जाधव (रिटायर्ड) की अगुआई में एक सदस्यीय आयोग को जून 2022 में गठित किया गया था. जनवरी 2023 में आयोग की पहली बैठक हुई, जब अपराध शाखा की एसआईटी ने गोवा में 1.5 लाख वर्ग मीटर के 93 भूखंडों से जुड़े भूमि हड़पने के 111 मामले दर्ज किए. हालांकि, यह व्यापक जांच व्यर्थ प्रतीत होती है, क्योंकि ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. आयोग ने 1 नवंबर 2023 को सीएम सावंत को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बावजूद, इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: जगन मोहन के साथ 9 सांसदों वाली ये पार्टी बन सकती है I.N.D.I.A. का हिस्सा! राज्यसभा में पलट जाएगा नंबर गेम

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget