एक्सप्लोरर

गोवा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, ये 5 मुद्दे चुनाव पर डाल सकते हैं असर!

पणजी: गोवा में आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटों पर 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. राज्य में चुनाव का गणित पेचीदा हो चला है.

वो पांच मुद्दे जो पूरे चुनाव पर असर डाल सकते हैं- 

पंजाब: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, अकाली-BJP गठबंधन को मिला ‘डेरा’ का आशीर्वाद

गोवा में बीजेपी की मुश्किल बढ़ाने के लिए महागठबंधन तैयार है, जिसमें महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, गोवा सुरक्षा मंच और शिवसेना शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस के सेकुलर वोटबैंक में सेंधमारी के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है.

छोटी पार्टियों-निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में है बीजेपी

2012 में भले ही मनोहर पर्रिकर की अगुवाई में बीजेपी ने बहुमत की सरकार बनाई हो, लेकिन इस बार बीजेपी को अनहोनी की आहट है. जिसको देखते हुए बीजेपी छोटी पार्टियों और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में है.

बीजेपी में सीएम पद के लिए खींचतान

आहट बीजेपी हाईकमान को भी है, खास कर तब जब सीएम पद के लिए कलह जारी है. शायद यही वजह है कि हाल में अमित शाह ने पर्रिकर को गोवा वापस सौपने के संकेत तक दे दिए थे, हालांकि मौजूदा सीएम लक्ष्मीकांत पार्सेकर ऐसी किसी संभावना से इनकार कर चुके हैं.

कसीनो और माइनिंग का मुद्दा

इस बार गोवा में कसीनो एक बहुत बड़ा चुनावी मुद्दा है. बीजेपी इल्जाम कांग्रेस पर मढ़ रही है तो कांग्रेस और आप का कहना है कि जीते तो कसीनो बाहर कर देंगे.

उधर सुप्रीम कोर्ट के कहने पर सिर्फ लीगल माइनिंग ही हो रही है, जिससे सरकार की कमाई घट गई है. लेकिन दूसरे दल इसे फिर शुरू करवाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं.

नोटबंदी से पर्यटन पर मार

गोवा के बीच पर होने वाली शैक पार्टियों में 10 बजे की समय सीमा ने रौनक़ ख़त्म कर दी है, जबकि यहां ऐसे करीब एक हजार शैक्स हैं.

किंग मेकर की भूमिका में चर्च

गोवा के आर्च बिशप ने क्रिसमस पर चुनाव को लेकर एक अहम बात कही थी, ‘’मानवता के प्रति सेवा और अपनी धरती के प्रति ज़िम्मेदारी समझते हुए चर्च इसबार सही उम्मीदवार चुनने में अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन करेगी.’’

इस बयान को बीजेपी के प्रति नाराजगी से जोड़ा जा रहा है और इसका असर 30 फीसदी वोटरों पर पड़ सकता है.

गोवा में 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव

गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटों पर 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. गोवा में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल भी 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है.

गोवा में किस पार्टी के पास कितनी सीटें गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से 21 सीटें बीजेपी के पास, 9 सीटें कांग्रेस और बाकी 10 सीटें छोटी क्षेत्रीय पार्टियों के पास हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget