एक्सप्लोरर

गोवा: पणजी विधानसभा उपचुनाव के लिए मनोहर पर्रिकर ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी में स्थित महालक्ष्मी मंदिर और इमैक्यूलेट कॉन्सेप्शन चर्च भी गये. इस सीट से वह 1994 से 2014 तक निर्वाचित हो चुके हैं.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये अपना नामांकन दाखिल किया. पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 23 अगस्त को होना प्रस्तावित है. पर्रिकर आज सुबह चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचे और अपने नामांकन संबंधी दस्तावेज जमा किये. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.

''ठीक एक साल बाद पूरी हो जाएगी योजना''

पर्रिकर ने नामांकन से पहले अपने समर्थकों से कहा, ‘‘28 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद पणजी के लिये 365 दिन की कार्ययोजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा. इस योजना की उल्टी गिनती 29 अगस्त से शुरू हो जाएगी और ठीक एक साल बाद यह योजना पूरी हो जाएगी.’’

उन्होंने कहा कि विकास, अवसंरचना, शिक्षा का विकास और पणजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की अन्य समस्याओं का निदान एक साल के अंदर कर लिया जाएगा अथवा उन पर काम शुरू कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्रवाई योजना के तहत बिजली, पानी, नाली, कूड़ा और अन्य समस्याओं को भी कार्ययोजना के अंतर्गत माना जाएगा.

नामांकन से पहले मंदिर और चर्च भी गए पर्रिकर

नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी में स्थित महालक्ष्मी मंदिर और इमैक्यूलेट कॉन्सेप्शन चर्च भी गये. इस सीट से वह 1994 से 2014 तक निर्वाचित हो चुके हैं.

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बीजेपी गोवा फारवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से एक गठबंधन कर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल हो गयी थी.

पर्रिकर ने 14 मार्च को ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

बीजेपी की गोवा में सरकार बनने के बाद पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और गोवा के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने इसी साल 14 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मुख्यमंत्री का प्रभार संभालने के बाद उन्हें छह माह के अंदर विधानसभा के लिए निर्वाचित होना था. पर्रिकर के सामने कर्चोरेम या पणजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई और उन्होंने पणजी को चुना जिसे उनका गढ़ माना जाता है.

पणजी और वालपोई सीट पर 23 अगस्त को उपचुनाव होगा. पणजी सीट से बीजेपी के विधायक सिद्धार्थ कुनकोलीएंकर ने और वालपोई सीट से कांग्रेस के विश्वजीत राणे ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि कुनकोलीएंकर ने पर्रिकर के लिए सीट खाली करने के लिए इस्तीफा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget