एक्सप्लोरर

Global Patidar Business Summit 2022: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- MSME तेजी से कर रहा है विकास

Global Patidar Business Summit 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया. ये 3 दिवसीय सम्मेलन सूरत में आयोजित हो रहा है.

Global Patidar Business Summit 2022: पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था ‘‘सरदारधाम’’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया. 

अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि देश में MSME आज काफी विकास कर रहा है. देश में लाखों करोड़ों रुपये की मदद देकर MSME से जुड़े करोड़ो रोजगार बचाए गए और आज ये सेक्टर नए रोजगार का तेजी से निर्माण कर रहा है. यहां तक की रेहड़ी-ठेले जैसा बहुत छोटा व्यापार करने वाला देशवासी भी आज भारत की ग्रोथ स्टोरी से अपने आपको जुड़ा महसूस करता है. पीएम ने कहा कि पहली बार छोटे व्यापार करने वालों को फॉर्मल बैंकिग सिस्टम में भागीदारी मिली है. उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारी सरकार ने इस योजना को दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. साथ ही छोटे से बड़े हर कारोबार का देश के विकस में महत्वपूर्ण योगदान है. पीएम ने कहा कि मुझ खुशी है कि इस बार की सम्मिट में हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. 

प्रत्येक दो वर्ष में होता सम्मेलन

पीएमओ के मुताबिक ‘‘मिशन 2026’’ के तहत सरदारधाम यह आयोजन कर रहा है और इसके पीछे उसका उद्देश्य पाटीदार समाज का आर्थिक विकास है. प्रत्येक दो वर्ष में इस सम्मेलन का उद्घाटन होता है. पहले दो सम्मेलन क्रमश: 2018 और 2020 में गांधीनगर में हुए थे. पीएमओ के मुताबिक इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय ‘‘आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत’’ रखा गया है.

सम्मेलन का लक्ष्य 

बयान के अनुसार तीन दिवसीय (29 अप्रैल से एक मई) इस सम्मेलन का लक्ष्य पाटीदार समाज के छोटे, मझोले और बड़े उद्यमियों को का साथ लाना, उन्हें आगे बढ़ाना और नए उद्यमियों को सहयोग देने के साथ ही शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देना है. इसमें कहा गया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित ‘‘सरदारधाम’’ शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

Power Crisis: कोयले की कमी से राजधानी में संकट, मेट्रो-अस्पतालों की सेवा हो सकती है ठप्प! दिल्ली सरकार का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget