एक्सप्लोरर

Lufthansa Airlines: पायलटों की हड़ताल के कारण जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन की उड़ान रद्द, IGI पर फंसे 700 यात्री

Lufthansa Flight Cancel: जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस ने अपने पायलटों की हड़ताल के बीच दुनिया भर में करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी हैं. 

Germany Lufthansa Airlines Pilots Strike: जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन द्वारा पायलटों की हड़ताल (Pilots Strike) के कारण अपनी दो उड़ानें रद्द करने के बाद शुक्रवार को करीब 700 यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर फंस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार फंसे यात्रियों के परिवार वाले व रिश्तेदार हवाई अड्डे के बाहर एकत्रित हो गए और पैसे वापस करने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करने लगे. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) के बाहर 100 से अधिक लोग एकत्रित हुए.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सवा 12 बजे उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 के एक नंबर द्वार के बाहर लोगों के एकत्रित होने की जानकारी मिली. पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) तनु शर्मा ने बताया कि भीड़ के एकत्रित होने से जाम भी लग गया. वे लोग टर्मिनल इमारत में फंसे अपने रिश्तेदारों की टिकट के पैसे वापस करने या कोई अन्य व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे.

बिना किसी जानकारी के रद्द की फ्लाइट

उन्होंने बताया कि बिना किसी पूर्व जानकारी के उड़ानें रद्द किए जाने से वे नाराज हो गए. बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और हवाई अड्डा कर्मचारियों ने उन्हें शांत कराया. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लुफ्थांसा ने फ्रैंकफर्ट के लिए 300 यात्रियों के साथ देर रात दो बजकर 50 मिनट पर रवाना होने वाली उड़ान और 400 यात्रियों के साथ म्यूनिख के लिए देर रात एक बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली उड़ान रद्द कर दी थी. 

दुनिया भर में करीब 800 उड़ानें रद्द

पुलिस ने बताया कि लुफ्थांसा के पायलटों की एक दिन की हड़ताल (Pilots Strike) के कारण दोनों उड़ानें लुफ्थांसा (Lufthansa Airlines) के मुख्यालय द्वारा ही रद्द की गई. पुलिस ने बताया कि एयरलाइन वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है. जर्मनी (Germany) की लुफ्थांसा एयरलाइंस ने अपने पायलटों की हड़ताल के बीच दुनिया भर में करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Heavy Rain: देश भर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश, इन राज्यों को पहुंचा सबसे ज्यादा नुकसान

समंदर में तैरता किला INS Vikrant क्यों है खास? 10 प्वाइंट्स में जानें कैसे भारत की बढ़ेगी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget