एक्सप्लोरर

चीनी सेना से लोहा लेने वाले गलवान के वीर जवानों को सम्मान, 26 जनवरी पर दिए जाएंगे चक्र सीरिज अवॉर्ड

पिछले साल 15 जून को कर्नल संतोष बाबू की अगुवाई में भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 एरिया में चीनी सैनिकों के साथ भारी हिंसक झड़प हो गई थी. इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए जबकि चीन को भारी नुकसान की रिपोर्ट सामने आई थी.

पिछले साल जून महीने में चीनी सैनिकों के दुस्साहस का वीरता से मुकाबला कर मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारतीय सेना के जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर युद्ध काल में दिए जाने वाले चक्र सीरिज देने की घोषणा की गई है. वीरता पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए जवानों के नामों की लंबी सूची में 16 बिहार कमांडिंग ऑफिसर शहीद कर्नल संतोष बाबू का भी नाम है, जो गलवान हिंसा के दौरान शहीद हो गए थे.  समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

सेना के शीर्ष स्तर पर बहादुर जवानों को युद्ध काल में दिए जाने वाले चक्र सीरिज के अवॉर्ड्स देने का फैसला किया गया. युद्ध काल में दिए जाने वाले चक्र सीरिज के पुरस्कारों में सर्वोच्च परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल है. शांतिकाल में ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे सम्मान दिए जाते हैं.

गलवान हिंसा में कुल शहीद हुए 20 भारतीय जवानों में से 16 बिहार रेजिमेंट के 12 जवान थे. 3 पंजाब रेजिमेंट के 3 जवान शहीद हुए थे. 3 मीडियम रेजिमेंट के 2 जवान शहीद हुए थे. 12 बिहार रेजिमेंट का 1 जवान शहीद हुआ था. 81 माउंट ब्रिगेड सिग्नल कंपनी का 1 जवान शहीद हुआ था जबकि 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शहीद हुआ था.

गौरतलब है कि पिछले साल 15 जून को कर्नल संतोष बाबू की अगुवाई में भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 एरिया में चीनी सैनिकों के साथ भारी हिंसक झड़प हो गई थी. इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए जबकि चीन को भारी नुकसान की रिपोर्ट सामने आई. हाल के समय में यह इस तरह की पहली हिंसक घटना थी. इस घटना के बाद भारत ने अपने रुख कड़ा करते हुए पेट्रोलिंग के समय जवानों को हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी.

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में गलवान झड़प का जिक्र, कहा- चीन की भड़काऊ कार्रवाई का करारा जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget