एक्सप्लोरर

पालयट और बीजेपी के बीच बातचीत का गजेंद्र सिंह ने किया खंडन, एक दिन पहले डाले थे डोरे

राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बाद बीजेपी सचिन पायलट पर डोरे डालने में लग गई है.वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत ने पायलट और बीजेपी नेताओं के बीच बातचीत नहीं होने की बात कही.हालांकि एक दिन पहले उन्होंने जनाधार वाले नेता के बीजेपी से जुड़ने पर खुशी की बात कही थी.

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बाद पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस के अंदरुनी अंतर्कलह ने बीजेपी को सियासी बयानबाजी करने का मौका दे दिया है. उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद छिन जाने के बाद जहां पायलट के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि सचिन पायलट और बीजेपी नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

बीजेपी नेताओं से पायलट की बातचीत नहीं-शेखावत

मंगलवार को शेखावत ने कहा था कि अगर जनाधार वाला कोई नेता बीजेपी से जुड़ता है तो यह खुशी की बात होगी. एक दिन बाद बुधवार को उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि हमारे वैचारिक मंच से कोई जनाधार वाला व्यक्ति जुड़ता है तो यह खुशी की बात होगी. हमारे (राजस्थान) प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इसी मंशा से यह बात कही होगी. लेकिन इसको ऐसे नहीं समझना चाहिए कि हम शिद्दत से कालीन बिछाकर किसी का इंतजार कर रहे हैं.’’

सचिन पायलट भी बीजेपी में जाने से कर चुके हैं इंकार

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता ने इससे भी इनकार किया कि उनकी पार्टी के नेताओं की पायलट से बात हुई है. शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेता ने खुद कहा है कि वह किसी के भी संपर्क में नहीं हैं. शेखावत के इस बयान से पहले कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने कहा भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया था. गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठकों से नदारद रहने वाले सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की गई है. हालांकि पार्टी ने फिर कहा कि पायलट और दूसरे बागी विधायकों के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

महाराष्ट्र के गृह मंत्री की केंद्र से मांग, फिल्म ‘मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर प्रतिबंध लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget