एक्सप्लोरर

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

कैमूर जिले के कर्मनाशा पुलिया पर स्टील ब्रिज बनने के बाद से ही कैमूर जिला में एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो जाम से कराह रहा है.

देश की धड़कन माने जाने वाले दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाले पुराने जीटी रोड यानी nh2 पर परिचालन कभी भी बंद हो सकता है. खतरे की आहट को देखते हुए एनएचआई ने अधिकारियों के नाम पत्र जारी किया है. बिहार के कैमूर जिला को उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए कर्मनाशा नदी के पुल पर बने स्टील ब्रिज का परिचालन को कभी भी बंद किया जा सकता है. ऐसे में इससे आधा दर्जन से अधिक राज्यों से बिहार का संपर्क टूट जाएगा. एन एच आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल योगेश गढ़वाल ने कैमूर और रोहतास जिले के एसपी, डीएम सहित आईजी और सचिव को पत्र लिखा है. यहां प्रशासन ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रहा है . अगर यही रहा हालात तो स्टील ब्रिज को बचाने के लिए परिचालन को बंद करना पड़ सकता है.

कैमूर जिले के कर्मनाशा पुलिया पर स्टील ब्रिज बनने के बाद से ही कैमूर जिला में एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो जाम से कराह रहा है. जाम भी ऐसा की एक बाइक निकलना भी हुआ मुश्किल. कहने को तो फोरलेन है लेकिन स्थिति गांव की सड़क से भी जाम के कारण बदतर हो गई है.

एनएचआई द्वारा करमनासा नदी पर पुल बनाया गया था, जो ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण दिसंबर माह में टूट गया. जिसके बाद एनएचआई ने 25 करोड़ की लागत से जनवरी मे डायवर्सन बनाया. जहां पानी के बढ़ते दबाव के कारण सात माह बाद ही डायवर्सन को तोड़कर पानी को रास्ता देना पड़ा. डायवर्सन के जगह पर 15 करोड़ की लागत से एनएचआई ने स्टील ब्रिज बनाया है, लेकिन स्टील ब्रिज पर 55 टन क्षमता तक के ही वाहन जा सकते हैं. जिसके बाद बालू लदे ओवरलोड वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई है. एनएचआई ने मोहनिया टोल प्लाजा पर 55 टन से अधिक बालू लदे ओवरलोड वाहनों को साइड करा कर बालू कम करवाया जा रहा है. फिर गाड़ी एक-एक कर यूपी के लिये छोड़ा जा रहा है, जिससे हजारों गाड़ियों का काफिला 30 किलोमीटर लंबा टोल प्लाजा से जाम लग गया.

ट्रक वाले बताते हैं भीषण जाम लगा है. पिछले 2 दिनों से हम लोग इस जाम में रेंग रहे हैं. हम लोग के निकलने के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है. रास्ते में बहुत परेशानी हो रही है. क्यों जाम लगा है कब खुलेगा कोई बताने को तैयार नहीं है .

वहीं एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेश कुमार बताते हैं बालू लदे ओवरलोड वाहनों को साइड करा कर खाली कराने के कारण जाम लगा है. हम लोगों ने यह ठाना है कि ओवरलोड वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा. ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन स्टील ब्रिज से शुरुआत हुआ तो ब्रिज कभी भी ध्वस्त हो सकता है, जिसके बाद बिहार का संपर्क आधा दर्जन से अधिक राज्यों से कट जाएगा. अगर जिला प्रशासन ओवरलोडेड वाहनों पर लगाम नहीं लगाता है तो पूरी तरह से परिचालन को बंद करना पड़ेगा. हम लोगों ने कैमूर रोहतास के डीएम एसपी आईजी और सचिव को पत्र लिखकर आगाह कर दिया है कि कभी भी ओवरलोडेड वाहनों के कारण परिचालन बंद करना पड़ सकता है नहीं तो प्रशासन उन्हें रोकने में मदद करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget