एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- डाउनलोड करें जी 20, बताया समिट के दौरान क्या करें और क्या नहीं?

G20 Summit 2023: देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को जी-20 समिट हो रहा है.

G20 Summit In India: जी20 की तैयारियों के मद्देनजर केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों की बुधवार (6 सितंबर) को मीटिंग हुई. इस कैबिनेट मीटिंग में जी20 पर प्रेजेंटेशन दिया गया. साथ ही G20 ऐप भी लॉन्च किया गया. 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान इसके अनुवाद और अन्य विशेषताओं का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा.  जी-20 मोबाइल ऐप में सभी भारतीय भाषाओं के साथ ही जी-20 देशों की भाषाओं के हाथों-हाथ अनुवाद करने की विशेषता है. 

क्या जानकारी दी?
अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं सहित विश्व के करीब 40 नेताओं के नौ-10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी के बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मंत्रियों को प्रोटोकॉल और संबंधित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. 

शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचने वाले विश्व के नेताओं के स्वागत की जिम्मेदारी कुछ मंत्रियों का दिए जाने की उम्मीद है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी एस सिंह बघेल ने मंगलवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया.

करीब एक घंटे तक चली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अनौपचारिक बातचीत के दौरान मंत्रियों को बताया गया कि शिखर सम्मेलन भारत और उसकी वैश्विक छवि के लिए कितना महत्वपूर्ण है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रियों से कहा कि वे सनातन धर्म पर विपक्षी नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों का मजबूती से खंडन करें. उनका पर्दाफाश करें लेकिन साथ ही उन्हें 'भारत' नाम से संबंधित विवाद से परहेज करने की सलाह दी क्योंकि यह देश का प्राचीन नाम रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. 

पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले केंद्रीय मंत्रियों के‘क्या करें और क्या ना करें’ के बारे में भी बताया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान गणमान्य विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. 

मंत्रियों से क्या कहा?
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे इस बड़े कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में ही रहें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन करें ताकि आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो. 

मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने सरकारी वाहनों को छोड़कर भारत मंडपम और अन्य बैठक स्थलों तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करें.  सूत्रों ने बताया कि पीएम ने उनसे यह भी कहा कि वे जी-20 मुद्दों से जुड़े विभिन्न मामलों पर नामित लोगों को ही बोलने दें और खुद बोलने से बचें. 

इनपुट- भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Narendra Modi Interview: ’भारत की प्रगति विश्व के लिए हितकारी’, जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget