एक्सप्लोरर

G-20 Summit 2023 India: जी-20 में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान नेमप्लेट पर लिखा दिखा ‘भारत’

G-20 Summit 2023 Delhi: देश में इंडिया बनाम भारत पर चल रही बहस को आज उस वक्त और बल मिल गया जब जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के आगे भारत लिखा हुआ देखा गया.

G-20 Summit Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन भाषण दिया. इस दौरान उनके आगे रखी प्लेट पर भारत लिखा था. इन दिनों देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर तगड़ी बहस चल रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है.

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने लिखा, "उम्मीद और विश्वास का नया नाम- भारत." दरअसल, किसी देश की आधिकारिक बैठक होती है तो उसके प्रतिनिधि के सामने प्लेट पर उस देश का नाम भी लिखा होता है, जिससे पता चलता है कि बैठक में मौजूद व्यक्ति इस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है. 

जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में पीएम मोदी के सामने रखी प्लेट पर इंडिया की जगह अंग्रेजी में BHARAT लिखा हुआ दिखा. ऐसे में फिर से इस चर्चा को हवा मिल गई कि जो देश का नाम बदलने की सुगबुगाहट थी कहीं वो सच तो नहीं. हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

कब खड़ा हुआ विवाद?

देश का नाम बदले जाने को लेकर चर्चा उस वक्त शुरू हो गई थी जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का निमंत्रण भेजा. मंगलवार को भेजे गए इस डिनर इन्वीटेशन में प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ था. इसके बाद विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार का जमकर विरोध किया और प्रतिक्रियाएं दीं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से राजनीतिक विवाद से बचने की हिदायत दी.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: ढाई हजार साल पुराने मंत्र से दिया 20 को 21 करने वाला वैश्विक फॉर्मूला, पढ़ें जी20 के मंच पर पीएम मोदी का पूरा संबोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget