एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023 India: ऋषि सुनक के सामने पीएम मोदी ने उठाया खालिस्तान समर्थकों का मुद्दा

G20 Summit 2023 In Delhi: देश में जी-20 शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो रही है.

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने खालिस्तान का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस मुद्दे को ब्रिटेन और भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उठाया. इससे पहले खालिस्तान के मुद्दे पर ऋषि सुनक कह चुके हैं कि वे इसे कई बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

एक इंटरव्यू के दौरान खालिस्तान मुद्दे से जुड़े सवाल पर ऋषि सुनक ने कहा, “ये वास्तव में एक महत्वपूर्ण सवाल है. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ब्रिटेन में किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है. इसीलिए हम खासतौर से 'PKE' खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.” जी20 पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “जी20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता रही है. भारत इसकी मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश है. मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ दिनों तक विचार-विमर्श और निर्णय लेने का बहुत अच्छा मौका होगा.”

मिलकर जड़ से खत्म कर सकते हैं उग्रवाद

खालिस्तानी समर्थकों के हंगामे के मुद्दे पर ऋषि सुनक ने आगे कहा कि इसे लेकर ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री के साथ बात की थी. हमारे पास खुफिया जानकारी शेयर करने के लिए और एक साथ मिलकर काम करने के लिए कई चीजें हैं जिनकी मदद से हम उग्रवाद को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

खालिस्तानी समर्थकों ने उतार दिया था भारत का झंडा

बता दें कि इसी साल मार्च में लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर जमकर हंगामा किया था. इस हंगामे के दौरान एक शरारती तत्व ने भारतीय उच्चायोग पर लगे भारत के झंडे को उतार दिया था. इस घटना के बाद भारत सरकार ने ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया था और भारतीय उच्चायोग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था न होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था. इससे पहले भी कई बार खालिस्तानी समर्थक ब्रिटेन में प्रदर्शन के दौरान भारत के खिलाफ नारेबाजी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें

जी20 डिनर में जियोर्जिया मेलोनी ने ओढ़ी हुई थी शॉल, जानें क्यों चर्चा में आया ये लुक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget