एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी-20 समिट में नई दिल्ली के घोषणापत्र को मिली मंजूरी, पीएम मोदी ने कहा थैंक्यू

G20 Summit Delhi: प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम समेत दुनिया भर के कई दिग्गज नेता हिस्सा ले रहे हैं.

New Delhi G20 Leaders Summit Declaration: दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. सम्मेलन के पहले दिन शनिवार (9 सितंबर) को नई दिल्ली जी-20 साझा घोषणापत्र को मंजूरी दी गई. समिट के दूसरे सेशन में पीएम मोदी (PM Modi) ने इस बारे में घोषणा करते हुए हुए जी-20 शेरपाओं, मंत्रियों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी-20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है. मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए. मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं." 

इन मुद्दों परे केंद्रित है नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र

घोषणापत्र को मंजूरी मिलने पर जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है." 

पीएम की वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन पर घोषणा

इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के शुभारंभ की भी घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में कहा कि हम वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन बना रहे हैं और भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है. भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल का प्रस्ताव दिया है. 

विकसित देशों से किया ये आह्वान

उन्होंने कहा कि भारत ने 'पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी-20 उपग्रह मिशन' शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. मेरा प्रस्ताव है कि जी-20 देश 'ग्रीन क्रेडिट पहल' पर काम करना शुरू करें. विकसित देश इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit 2023: 'मेहमानों से सच छिपाने की जरूरत नहीं', G20 समिट के बीच राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget