एक्सप्लोरर

G-20 Summit: आज G-20 देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस से भी मिलेंगे

G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोप से पहले व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की राजधानी रोम में आज दोपहर डेढ़ बजे G-20 देशों के 16वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरोन कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजे रोमन कैथलिक चर्च के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस से मिलेंगे.

वेटिकन से वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं- विदेश सचिव

इटली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री अलग से मुलाकात करेंगे. वह परम आदरणीय पोप से पहले व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.’’

श्रृंगला ने बताया कि वेटिकन ने वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया है. ‘‘ मेरा मानना है कि पंरपरा है कि जब परम आदरणीय (पोप) से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा नहीं होता और हम इसका सम्मान करते हैं. मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान आम तौर पर वैश्विक परिदृश्य और उन मुद्दों को लेकर जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है चर्चा में शामिल होंगे.’’

पीएम मोदी ने विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद किया

इससे पहले कल पीएम मोदी ने इटली की राजधानी रोम में विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद किया जिनमें भारतीय समुदाय के लोग, यहां इतालवी राजधानी में विभिन्न संगठनों के भारत के मित्र शामिल थे. मोदी ने इस दौरान भारत और इटली के संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की. प्रधानमंत्री मोदी, इतालवी प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर यहां आए हैं. ड्रैगी ने पहली आमने-सामने की बैठक से पहले प्लाजो चिगी में उनकी आगवानी की, जहां पर मंत्रिमंडल बैठता है. यहां उन्हें सलामी गारद भी पेश किया गया.

यह भी पढे़ं-

PM Modi in Italy: पीएम मोदी बोले- अफगानिस्तान के हालात को अलग कर नहीं देखें, धमकी और खतरों पर करें गौर

Petrol-Diesel Price Today: देश में लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ताजा कीमतें क्या हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget