एक्सप्लोरर

Coronavirus: कर्नाटक में पांच जुलाई से हर रविवार को लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन

कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 05 जुलाई से हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस दिन आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति के अलावा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला पांच जुलाई से लागू होगा. आधिकारिक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, सरकार ने सोमवार को रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला भी लिया है. राज्य में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन मांग के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ये फैसले लिए गए.

कर्नाटक में 10 जुलाई से सभी शनिवार को भी बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘पांच जुलाई 2020 से प्रत्येक रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन होगा. इस दिन आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति के अलावा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी. 10 जुलाई से दूसरे और चौथे शनिवार के स्थान पर प्रत्येक शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.’

बयान में आगे कहा गया कि बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) आयुक्त को निर्देश दिया गया कि वह अधिक संख्या में सब्जियों के थोक बाजार की व्यवस्था करें, जिससे शहर की मौजूदा थोक सब्जी मंडियों में भीड़ एकत्र नहीं हो. प्रेस रिलीज के मुताबिक बैठक में कोविड-19 मरीजों को भर्ती करने के लिए केंद्रीयकृत बिस्तर आवंटन प्रणाली स्थापित करने का फैसला भी किया गया.

कोविड-19 मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाएं- मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाएं और संक्रमण की वजह से मरे लोगों के शवों को ले जाने के लिए अलग एंबुलेंस की व्यवस्था करें. उन्होंने अधिकारियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष वायरलेस प्रणाली का इस्तेमाल स्थान की पहचान और एंबुलेंस के जल्दी पहुंचने में करने का निर्देश दिया.

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि वे कोविड-19 प्रबंधन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी प्रकाशित कराएं.

बैठक में यह भी फैसला किया गया कि बेंगलुरु के आठ जोन के संयुक्त आयुक्तों को अधिक जिम्मेदारी दी जाए और उनकी सहायता के लिए कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तैनाती की जाए. इसके साथ ही श्रम विभाग की तरफ से तैनात कर्मचारी राज्य बीमा के 180 डॉक्टरों को भी कोविड-19 मरीजों के इलाज में लगाया जाएगा और कोरोना वायरस संक्रमितों को समर्पित अस्पतालों और कोविड-19 देखरेख केंद्रों के लिए परिवीक्षाधीन तहसीलदारों को नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा.

बैठक में बेंगलुरु स्थित विवाह घर, छात्रावास और अन्य संस्थानों को कोविड-19 देखरेख केंद्र के लिए आरक्षित किया जाएगा और रेलवे से कोविड-19 मरीजों को पृथक रखने के लिए तैयार विशेष बोगियां ली जाएंगी.

बेंगलुरु शहर के उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए और स्थानों की पहचान करें. येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस से मौत होने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए टीमों का गठन करें.

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों और निजी अस्पतालों के 50 प्रतिशत बिस्तरों को आरक्षित करने के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ-साथ बीबीएमपी आयुक्त से कहा कि वह अस्पतालों को होटलों के साथ संबद्ध करने के लिए अधिसूचना जारी करें ताकि बिस्तरों की कमी नहीं हो.

यह भी पढ़ें- 

Delhi University Exams 2020: जानिए- क्यों DU की फाइनल ईयर की ओपन बुक परीक्षा हुई स्थगित?

पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात', चीन विवाद पर कर सकते हैं चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget