एक्सप्लोरर

Delhi University Exams 2020: जानिए- क्यों DU की फाइनल ईयर की ओपन बुक परीक्षा हुई स्थगित?

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने फाइनल ईयर के बच्चों के लिए होने वाली ओपन बुक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. प्रशासन ने अभी परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. यहां इस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों में रोजाना इज़ाफा हो रहा है. इसी को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने फाइनल ईयर के बच्चों के लिए होने वाली ओपन बुक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. पहले यह परीक्षा 01 जुलाई से होनी थी. इस परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. DU ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि सभी स्नातक (Graduation)और स्नाकोत्तर (Post Graduation) पाठ्यक्रमों के लिए संशोधित परीक्षा डेटशीट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. अब 10 जुलाई को होगा नई तारीखों का ऐलान DU के परिलश डीन प्रो. विनय गुप्ता ने बताया कि इससे संबंधित नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. दरअसल, यह नोटिफिकेशन फाइनल ईयर के नियमित, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों और नॉन कॉलिजियट वूमेन एजुकेशन बोर्ड की छात्राओं के लिए जारी किया गया है. फिलहाल दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए DU ने तय किया है कि वो 4 जुलाई को परीक्षा को लेकर एक मॉक टेस्ट आयोजित करेगा. इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर 10 जुलाई को परीक्षा को लेकर नई तिथियों की घोषणा की जाएगी. छात्र कर रहे थे परीक्षा का विरोध गौरतलब है कि एक जुलाई से होने वाली फाइनल ईयर की ओपन बुक परीक्षा का छात्र अध्ययन सामग्री की अनुपलब्धता और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए विरोध कर रहे थे. हालांकि, DU प्रशासन का कहना है कि उसने यह फैसला राज्य के हालातों को देखते हुए लिया है, क्योंकि दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों को परीक्षा की अपनी निर्धारित गतिविधियों में शामिल होने में मुश्किल हो सकती थी. दिल्ली में कोरोना संक्रमतिों की संख्या 70 हजार के पार उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, यहां अब तक कोरोना के 77 हजार 240 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 27 हजार 657 एक्टिव केस हैं. प्रदेश में अब तक 2,492 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं. यह भी पढ़ें-  जेपी नड्डा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से रिश्ते पर सफाई दे बीजेपी-आरएसएस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दी डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल की अनुमति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget