एक्सप्लोरर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नी संग करेंगे आज ताजमहल का दीदार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके फ्रांसीसी दोस्त का वाराणसी दौरा कई मायनो में खास रहेगा.

नई दिल्ली: चार दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज ताजमहल का दीदार करेंगे. मैक्रों आज शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से अपने विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे. वह लगभग एक घंटे तक संगमरमरी स्मारक का दीदार करेंगे. मैक्रों के साथ उनकी पत्नी क्लाड भी मौजूद रहेंगी. मैक्रों कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके फ्रांसीसी दोस्त का वाराणसी दौरा कई मायनो में खास रहेगा. पहले बनारस से प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति मिर्जापुर के दादरा कला पहुंचेंगे. जहां फ्रांस के सहयोग से बन कर तैयार सोलर प्लान्ट का उदघाटन करेंगे. उसके बाद वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में जाएंगे. जहां पर प्रधानमन्त्री अपने संसदीय क्षेत्र के क्राफ़्ट की प्रदर्शनी और यहां की कला से फ्रांस के राष्ट्रपति को रूबरू कराएंगे. भारत-फ्रांस के बीच 14 समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नई दिल्ली में शनिवार को द्विपक्षीय वार्ता की. और दोनों देशों ने शनिवार को हिंद महासागर क्षेत्र में, रक्षा सहयोग बढ़ाने व पूरी शिद्दत के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति जताई और दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष सहयोग और हाई स्पीड रेलवे समेत 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उसमें हाई स्पीड और सेमी हाई स्पीड रेल में सहयोग, स्थायी शहरी विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 10 करोड़ की ऋण सुविधा, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में दोनों देशों की सरकारों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच सूचना का आदान प्रदान और फ्रांस और भारत के हित के क्षेत्रों में जहाजों की पहचान और निगरानी के लिए क्रमानुसार समाधान का प्रावधान शामिल है. मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे. इस यात्रा के दौरान वह आज पीएम मोदी के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) सम्मेलन की सह अध्यक्षता भी करेंगे. मई 2017 में कार्यालय संभालने के बाद मैक्रों का यह पहला भारत दौरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget