एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत के साथ बातचीत की जानकारी दी. खास बात यह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी भाषा में पोस्ट किया.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई.'

फ्रांस के राष्ट्रपति ने पीएम के साथ बातचीत की दी जानकारी

वहीं अब पीएम मोदी के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी. खास बात यह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी भाषा में पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से टेलीफोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की.

इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई पर शिखर सम्मेलन के लिए काम कर रहे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी को टैग किया और लिखा, 'मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है.'

पोस्ट करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखी ये बात

उन्होंने आगे लिखा, 'हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति पर सहमति जताई, ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा की मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें. व्यापार के मुद्दों पर हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं, यही हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है.'

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आगे लिखा, 'पिछले साल फरवरी में पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट के बाद हम 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए काम कर रहे हैं. अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद के लिए हमने 2026 में जी-7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता की तैयारी में मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है.'

ये भी पढ़ें:- 'जनता जिए या मरे, वोट चोरी से सत्ता में आए लोगों को कोई फर्क नहीं', राहुल गांधी का सरकार पर तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget