एक्सप्लोरर

एक्शन में ममता बनर्जी, पूर्व सांसद शांतनु सेन और पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम सस्पेंड, जानें वजह

Trinamool Congress: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन और भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को निलंबित कर दिया.

Trinamool Congress: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार ((10 जनवरी, 2024) को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन और पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को कथित तौर पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए निलंबित कर दिया. पार्टी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने यह जानकारी दी.

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब पार्टी अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है.

शांतनु सेन माने जाते हैं अभिषेक बनर्जी के करीबी 

पेशे से चिकित्सक और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के विश्वासपात्र माने जाने वाले शांतनु सेन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के दुष्कर्म और उसकी हत्या की जांच के लिए पुलिस की आलोचना की थी. इस मुद्दे पर उनके मुखर रुख से पार्टी के भीतर हंगामा मच गया. 

इस मामले में टिप्पणी लेने के लिए सेन से संपर्क नहीं हो पाया. शांतनु सेन की पत्नी काकली सेन भी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से तृणमूल कांग्रेस की पार्षद हैं और हाल ही में उन्हें पार्टी के कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों से हटा दिया गया था. 

सौकत मोल्लाह भी हुए निलंबित

दूसरी तरफ, कोलकाता के बाहरी इलाके भांगोर के रहने वाले इस्लाम का पार्टी विधायक सौकत मोल्लाह के साथ टकराव अक्सर शीर्ष नेतृत्व के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता रहा है. दक्षिण 24 परगना के भांगर के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम से पिछले कुछ सालों से पार्टी नाराज चल रही थीं. 1 जनवरी 2025 को तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराते समय विधायक सौकत मोल्लाह के नेतृत्व वाले पार्टी के दूसरे गुट से उनकी हाथापाई हो गई थी.

पार्टी में अनुशासन बहाल करने दिए संकेत

निलंबन की कार्रवाई 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में अनुशासन बहाल करने के टीएमसी नेतृत्व के प्रयास का संकेत है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवंबर में कई अनुशासन समितियों का गठन किया था और पार्टी नेताओं को विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाने को लेकर चेतावनी दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget