एक्सप्लोरर

'कैसे होता है रेप, कंगना को... ', BJP सांसद को लेकर सिमरनजीत सिंह मान का विवादित बयान

Kangana Ranaut Controversy: सांसद कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बीजेपी विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गई है. हालांकि, बीजेपी ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया है.

Kangana Ranaut Controversy: पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार (29 अगस्त) को अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय पर में आई है जब कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान "रेप" हुए हैं.

सिमरनजीत सिंह से जब कंगना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "आप कंगना रनौत से पूछ सकते हैं कि बलात्कार कैसे होता है, ताकि लोगों को समझाया जा सके कि बलात्कार कैसे होता है. क्योंकि, उन्हें बलात्कार का काफी अनुभव है. पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे बीजेपी सांसद कंगना  की हाल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया जो उन्होंने कृषि सुधार कानूनों को रद्द किए जाने के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर की थी.


जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि यदि भारत का नेतृत्व पर्याप्त मजबूत नहीं होता, तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से देश में बांग्लादेश जैसी समस्या पैदा हो सकती थी. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने यह भी आरोप लगाया कि 2019-2020 में करीब एक साल तक चले किसान आंदोलन के दौरान "लाशें लटक रही थीं" और "रेप" हो रहे थे. उन्होंने "साजिश" में चीन और अमेरिका के शामिल होने का भी आरोप लगाया था.

कंगना रनौत के बयान पर BJP ने किया किनारा 

हालांकि, बीजेपी सांसद कंगना रनौत के इस बयान के बाद से ही विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही बीजेपी ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया. वहीं, बीजेपी का कहना था कि कंगना रनौत को पार्टी के नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करने की न तो अनुमति है और न ही उन्हें ऐसा करने का अधिकार है.

विवादित बयान के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई

एक इंटरव्यू के दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मैं पार्टी से सहमत हूं. मैं पार्टी की प्रवक्ता नहीं हूं. ये उनकी पॉलिसी है. मैं पार्टी पर विश्वास करती हूं. मैं इस पार्टी की सिपाही हूं और मेरे लिए पार्टी से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा अब वह पार्टी के सोच के अनुसार चलेंगी और भविष्य में अपने शब्दों के चयन को लेकर अधिक सावधान रहेंगी.

यह भी पढ़ें: SC-ST कोटे पर मिली नौकरी छोड़नी पड़ेगी? लाखों कर्मचारियों की इस परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा, वो आपको जरूर जानना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget