एक्सप्लोरर

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाकर प्रदर्शन करने पर उठे सवाल, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- क्या कार्यकर्ता किसान नहीं हो सकता?

सोमावर सुबह इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर खड़े किये जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि क्या यूथ कांग्रेस के सदस्य किसान नहीं हो सकते. वह किसान के बेटे हो सकते हैं.

मुंबई: कृषि कानून को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध दर्ज करा रही है. दिल्ली के इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के नेता इसका विरोध कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कृषि कानून के विरोध में मुंबई में कांग्रेस नेताओं के एक दल ने राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन सौंपा. डेढ़ घन्टे से ज़्यादा समय तक ये मुलाकात चली. महाराष्ट्र के दो पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण भी इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे.

राज्यपाल से मुलाकात पर ABP न्यूज़ से बात करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "हमारे कांग्रेस विधायकों का दल जिसमें कुछ सांसद भी शामिल थे, एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल महोदय से मिला. जिसमें कृषि विधेयक को लेकर एक ज्ञापन दिया और उनसे कहा कि प्रधानमंत्री तक हमारा आक्रोश पहुचाएं. राज्यपाल महोदय से कहा कि इस पर कुछ हल निकलना चाहिए और आराम से बैठकर, दलगत फैसलों को अलग रखकर इसपर चर्चा करनी चाहिये. वह यह बात समझ रहे थे कि देश में कितना आक्रोश है. हमारी मांग थी कि अगर कृषि में कुछ सुधार करने हैं तो अवश्य करिए लेकिन जो ड्राफ्ट बिल है, उस पर चर्चा कीजिए. विपक्ष से चर्चा कीजिए, अर्थशास्त्री से चर्चा कीजिए, संसदीय समिति के पास भेजें, वह चर्चा करेंगे. और एक कदम आगे या एक कदम पीछे कर कर आम राय बना लेंगे. आखिर क्यों जल्दबाजी की गई राज्यसभा में बहुमत ना होते हुए भी सांसदों के मत विभाजन से फैसले का अधिकार का उपयोग क्यों नहीं किया गया."

लेकिन महाराष्ट्र सरकार के घटक दलों में कानून को लेकर आम राय बन पाई है, इस सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "तीन दलों की हमारी साझा सरकार है. मंत्रिमंडल में इसकी पूरी चर्चा होगी और तब इस पर निर्णय लेंगे. मंत्रिमंडल के बाहर इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है."

बीजेपी कृषि कानूनों पर कांग्रेस के विरोध को महज राजनीति बताती है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में यही बातें थीं, जो तीनों कानूनों में हैं. इस आरोप के जवाब में पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है, "ये बिल्कुल गलत है. हमने भी बात कही थी, लेकिन हमने जो बात कही है और सरकार ने जो किया उसका पूरा विश्लेषण करेंगे तो बिल्कुल अलग-अलग बातें हैं. उसको तोड़ मरोड़ कर पेश करना ठीक नहीं है. क्या कारण है कि बीजेपी का सबसे पुराना सहयोगी दल, अकाली दल आज उनसे अलग हो गया. उनका मंत्री इस्तीफा दे देता है. क्या लोगों में आक्रोश नहीं है, विधेयक को लेकर?"

सोमावर सुबह इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर खड़े किये जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "क्या यूथ कांग्रेस के सदस्य किसान नहीं हो सकते. वह किसान के बेटे हो सकते हैं. और आक्रोश तो है ही. मैंने देखा नहीं इंडिया गेट पर क्या हुआ है. लेकिन धारा 144 यहां पर भी है. इसीलिए हम जो जुलूस निकालने वाले थे, वह हमने बंद कर दिया. हमारा उद्देश्य ये है कि सरकार तक हमारा ज्ञापन पहुंचे."

ये भी पढ़ें: सीबीआई जांच के दायरे में आईं सुशांत सिंह की दो बहनें, IPS जीजा और डॉक्टर से भी होगी पूछताछ बिहार चुनाव: आरजेडी-कांग्रेस में अंतिम दौर की बातचीत से पहले दबाव की रणनीति, इसी हफ्ते होगा गठबंधन की सीटों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget