एक्सप्लोरर

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम?

कांग्रेस (Congress) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर (Ashok Tanwar) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं.

कांग्रेस (Congress) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर (Ashok Tanwar) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं. उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा. आप में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा, ''जनप्रिय नेता श्री अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा.''

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''आम आदमी पार्टी परिवार में आपका स्वागत है अशोक जी. छात्र राजनीति से लेकर संसद तक का आपका राजनीतिक अनुभव निश्चित ही हरियाणा और देश भर में पार्टी संगठन के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा.''

हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (एचपीसीसी) के अध्यक्ष थे. उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दी थीं. बाद में तंवर ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया था. अब तंवर आप में शामिल हुए हैं.


हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम?

अशोक तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है. पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है.

पंजाब में आप की जीत के बाद कई लोग आप में शामिल हुए हैं. आज ही भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के राव ने 32 साल तक पुलिस बल में सेवा दी है. आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राव का पार्टी में स्वागत किया.

लखीमपुर खीरी कांड : आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget