एक्सप्लोरर

पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद का 79 साल की उम्र में निधन हो गया. बजट से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था. कल पीएम मोदी ने भी उनकी सेहत की जानकारी ली थी और सोनिया गांधी भी अस्पताल पहुंची थीं.

अस्पताल पर परिजनों को ई अहमद से नहीं मिलने देने का आरोप दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था जब कांग्रेस के कुछ टॉप नेता लोकसभा सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद के स्वास्थ्य के बारे में जानने वहां पहुंचे थे. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अहमद के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के कई अन्य नेता अस्पताल पहुंचे थे और अहमद के परिजन से मुलाकात की थी. कांग्रेस के सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निकट रिश्तेदारों को उनसे मिलने या उनकी गंभीर स्थिति के बारे में जानने से रोक दिया था. सूत्रों ने कहा कि अहमद के बेटे, बेटियां और दामाद अस्पताल में थे और अस्पताल के अधिकारियों से उनकी गरमागरम बहस भी हुई थी. केरल के कुछ सांसद भी देर रात तक अस्पताल में थे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कल संसद में मुद्दे को उठाएगी जब केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. अहमद संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान बेहोश हो गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया.  आज सुबह 8 बजे से 12 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली में उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद उनके गृह नगर केरल ले जाया जाएगा. ई अहमद केरल की मलप्पुरम सीट से सांसद थे.

अहमद का राजनीतिक सफर

#पार्टी- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग.

#वो मनमोहन सिंह सरकार में विदेश राज्य मंत्री भी थे.

#ई अहमद 6 बार सांसद चुने गए और 5 बार विधायक.

#वो पांच साल तक केरल में राज्य के कैबिनट मंत्री भी रहे.

ई अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था. उनकी उम्र करीब 79 साल थी. वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
Live: एलपीजी किल्लत पर सदन में हंगामे के आसार, राहुल गांधी के सवाल पर हरदीप पुरी आज शाम देंगे जवाब
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
CBI Action: CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget