एक्सप्लोरर

वोट डालने पहुंचे पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा- सुप्रीम कोर्ट EVM को सही ठहरा चुका है, इसे स्वीकार करें

पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने लोगों से बड़ी संख्या में वोटिंग की अपील की. उन्होंने कहा कि देश के मतदाता समझदार हैं.

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने भी बुधवार (6 फरवरी, 2025) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला. मतदान के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मतदान भारत की विविधता में एकता का एहसास करने वाला एक अनुभव है. उन्होंने भारत के लोकतंत्र को परिपक्व और मतदाताओं को समझदार कहा.

पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र लायंस विद्या मंदिर स्कूल, राजाजी मार्ग में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM के बारे में विपक्ष की आशंकाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट भारत की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है. सुप्रीम कोर्ट कई बार विस्तृत सुनवाई के बाद EVM को वैध ठहरा चुका है. हम सबको इस बात को स्वीकार करना चाहिए.

चुनाव के दौरान नेताओं की तरफ से एक दूसरे के बारे में की जाने वाली बयानबाजी और व्यक्तिगत छींटाकशी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, यह सब चुनावी राजनीति का हिस्सा है. भारत का लोकतंत्र परिपक्व है और मतदाता बहुत समझदार हैं. वह इन बातों से प्रभावित हुए बिना मतदान करते हैं.'

पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने लोगों से बड़ी संख्या में वोटिंग की भी अपील की. ध्यान रहे कि चंद्रचूड़ ने चीफ जस्टिस के पद पर रहते हुए भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के अभियान में हिस्सा लिया था. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की तरफ से चलाए गए 'मेरा वोट, मेरी आवाज' अभियान में उन्होंने मतदाताओं से अपील की थी कि मतदान उनका संवैधानिक अधिकार है उन्हें इसका मौका नहीं चूकना चाहिए.

 

यह भी पढ़ें:-
Tirupati Temple: 'भगवान वेंकटेश्वर की पवित्रता का सवाल है,' तिरुपति मंदिर से गैर हिंदू कर्मचारियों को दे दिया VRS

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget