एक्सप्लोरर

Tirupati Temple: 'भगवान वेंकटेश्वर की पवित्रता का सवाल है,' तिरुपति मंदिर से गैर हिंदू कर्मचारियों को दे दिया VRS

टीटीडी ने कहा कि मंदिर में शामिल होने के दौरान कर्मचारियों को यह शपथ दिलाई जाती है कि वह हिंदू परंपराओं का पालन करेंगे और दूसरे धर्म की परंपराओं में शामिल होने से परहेज करेंगे.

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. 18 कर्मचारियों को हटाए जाने की तैयारी है क्योंकि ये लोग मंदिर में कार्यरत होते हुए दूसरे धर्मों की परंपराओं का पालन कर रहे थे. टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू के दिशा-निर्देशों पर और भगवान वेंकटेश्वर की पवित्रता का ख्याल रखते हुए यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों ने ऐसे 18 कर्मचारियों की पहचान की है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार टीटीडी की ओर से एक ज्ञापन भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया 18 कर्मचारियों को संस्थान से हटाया गया है, जो गैर-हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे थे. भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की पवित्रता को प्राथमिकता देते हुए संस्थान ने इन कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है.    

टीटीडी के त्योहारों और अुष्ठानों में शामिल होने के साथ ये कर्मचारी दूसरे धर्म की धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे थे. बीआर नायडू के दिशा-निर्देशों पर टीटीडी ने ऐसे कर्मचारियों के लिए एक व्यवस्था बनाई है कि या तो इन लोगों को दूसरे सरकारी विभागों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा या वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (VRS) के तहत बाहर कर दिया जाएगा. 

टीटीडी ने ज्ञापन में बताया कि मंदिर में कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने मंदिर के साथ शामिल होने के समय हिंदू धर्म और हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करने की शपथ ली थी, लेकिन पता चला है कि ये लोग मंदिर से जुड़े होने के बावजूद गैर-हिंदू परंपराओं का पालन कर रहे हैं. ज्ञापन में आगे कहा गया कि इन कर्मचारियों ने शपथ में कहा था कि वह हिंदू भक्तों का सम्मान करने और मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, लेकिन उनके एक्शन ऐसे नहीं हैं.

ज्ञापन के अनुसार मंदिर के साथ शामिल होने के दौरान सभी कर्मचारी भगवान वेंकटेश्वर के सामने हिंदू धर्म का पालन करने और गैर-हिंदू परंपराओं में शामिल होने से परहेज करने की शपथ लेते हैं. पिछले साल टीटीडी बोर्ड ने फैसला किया था कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को मंदिर में नियुक्त नहीं किया जाएगा. चेयरमैन बीआर नायडू ने कहा था कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर एक हिंदू संस्थान है इसलिए यहां गैर-हिंदू कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि वह सरकार से मौजूदा गैर-हिंदू कर्मचारियों के किसी और सरकारी कार्यालय में ट्रांसफर या वीआरएस के लिए कहेंगे. मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट से उपजे विवाद के बाद टीटीडी की बैठक में यह फैसला लिया गया था.

 

यह भी पढ़ें:-
104 भारतीयों को लेकर अमृतसर में लैंड हुआ US मिलिट्री प्लेन, अवैध प्रवासियों में यूपी-पंजाब और गुजरात के लोग

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget