एक्सप्लोरर

Mamata Mohanta Join BJP: राज्यसभा में हो गया 'खेला'! पूर्व BJD सांसद ममता मोहंती ने थामा BJP का दामन

Mamata Mohanta: ममता मोहंता राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले ही इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गईं. उनके इस कदम से राज्यसभा में बीजेपी को फायदा मिलना माना जा रहा है.

Mamata Mohanta Join BJP: हाल ही में संपन्न हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में बीजेडी के किले में सेंध लगा दी. इसके बाद से बीजेपी यहां राजनीति समीकरण जुटाने में लग गई है. ममता मोहंता ने बुधवार (31 जुलाई 2024) को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दी थी.

बीजेपी में शामिल हुईं ममता मोहंता 

इसके बाद बीजू जनता दल की पूर्व राज्यसभा सांसद ममता मोहंता गुरुवार (1 अगस्त 2024) को बीजेपी में शामिल हो गईं. मोहंता ने अपनी पार्टी बीजेडी से भी इस्तीफा दे दिया था. ममता मोहंता साल 2020 में राज्यसभा सांसद बनीं थीं और उनका कार्यकाल 2026 में खत्म होना था. 

क्या है राज्यसभा की गणित?

ममता मोहंता के इस्तीफे से खाली होने वाली सीट पर अब चुनाव होंगे तो विधानसभा में सदस्यों की संख्या के गणित से यह सीट बीजेपी के पक्ष में जाएगी. ओडिशा में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. यहां बीजेपी सत्ता में काबिज तो है, लेकिन उसके खाते में राज्यसभा के सिर्फ एक सांसद हैं.

राज्यसभा के गणित को समझें तो मौजूदा में समय उच्च सदन में कुल सदस्यों की संख्या 245 है, लेकिन वर्तमान में 225 सांसद ही हैं. बीजेपी के पास राज्यसभा में 86 सांसद. एनडीए सहयोगियों को मिला दें तो यह आंकड़ा 101 तक पहुंचता है जो कि बहुमत के आंकड़े 113 से कम है. राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के लिए बीजेपी को ओडिशा से मिलने वाली सीटें काफी महत्वपूर्ण है.

'किसी साजिश के तहत नहीं किया बीजेपी ज्वाइन'

बीजेपी में शामिल होने के बाद ममता मोहंती ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों की सेवा करने के आदर्शों से प्रेरित होकर बीजेपी में शामिल हुई हूं. यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है. मैंने किसी साजिश के तहत बीजेपी ज्वाइन नहीं किया है."

ममता मोहंता ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली. उन्होंने कि उन्हें काफी समय से बीजेडी में उपेक्षित किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें : 'लगता है फांसी देने से पहले पूछ रहे हैं अंतिम इच्छा', राज्यसभा में बोले मनोज झा, डिप्टी चेयरमैन ने कहा- 'आप ही तय करते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget