एक्सप्लोरर

विदेश से आने पर यात्रा की जानकारियां छुपाईं तो विदेशी नागरिक होंगे वापस और भारतीय नागरिकों को किया जाएगा क्वारंटीन

कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जारी ताजा यात्रा परामर्शी के बाद सभी इमिग्रेशन अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी दे दी गई है.

नई दिल्ली: तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस मामलों के मददेनज़र भारत ने अपनी सरहदों पर चौकसी बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों पर निर्देश दे दिए हैं कि यदि कोई विदेशी नागरिक अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाता नज़र आए तो उसे वापस भेज दिया जाए. साथ ही ऐसा करने वाले ब भारतीय नागरिक को फौरन क्वारन्टीन कर लिया जाए.

कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जारी ताजा यात्रा परामर्शी के बाद सभी इमिग्रेशन अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी दे दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय में विदेशी मामलों को प्रभारी संयुक्त सचिव अनिल मलिक ने बताया कि सभी 30 हवाई अड्डों पर सघनता से निगरानी रखी जा रही है. विदेश से आने वाले लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी उनके पासपोर्ट व बातचीत के आधार पर ली जा रही है. साथ ही इमीग्रेशन अधिकारियों को इस बात की भई ताकीद की गई है कि यदि कोई विदेशी नागरिक पिछले कुछ दिनों के दौरान अपनी यात्रा के बारे में जानकारियां छुपाता है तो उसे वापस भेज दिया जाए.

मलिक के मुताबिक विदेश से आने पर भारतीय नागरिकों को भी अपनी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में सभी जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी. ऐसा न करने पर उन्हें फौरन 14 दिन के क्वारंटीन में ले लिया जाएगा.

इस बीच सरकार ने विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी गैर-आवश्यक यात्रा टालने की सलाह दी है. साथ ही विदेशी नागरिकों के लिए राजनयिक मिशन, यूएन कार्य समेत कुछ श्रेणियों को छोड़ सभी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं. इसके अलावा ओवरसीज इंडियन सिटिजन कार्ड धारकों के लिए भी वीजा मुक्त आवाजाही की सुविधा 15 अप्रैल तक के लिए रदद् कर दी गई हैं.

सरकार करतारपुर गलियारे को भी आवाजाही के लिए फिलहाल बंद करने पर विचार कर रही है. इस बारे में पूछे जाने पर सरकारी अधिकारियों का कहना था कि इसको लेकर विचार किया जा रहा है. इस बीच विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ट्रेवल एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा कि सभी जमीनी सीमा बिंदुओं पर आवाजाही कम करने का प्रयास किया जा रहा है. यह सारी कोशिशें इसीलिए हैं ताकि कोरोना वायरस का प्रसार रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget