एक्सप्लोरर

जबरन रिटायर किए गए पूर्व IPS अधिकारी ने ऑनलाइन ली बीजेपी की सदस्यता, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

Jammu Kashmir IPS Officer: आईजीपी-रैंक के अधिकारी बसंत रथ को पिछले करीब तीन सालों से सस्पेंड किया गया था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनके रिटायमेंट का आदेश जार किया.

Jammu Kashmir IPS Officer: जम्मू-कश्मीर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां सर्विस पूरी होने से पहले ही रिटायर कर दिए गए एक पुलिस अधिकारी ने बीजेपी की ऑनलाइन मेंबरशिप का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया. गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी होने के ठीक एक दिन बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी बसंत रथ ने बीजेपी की ऑनलाइन मेंबरशिप ले ली, इसके बाद उन्होंने सर्टिफिकेट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इसके बाद बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने पूर्व आईपीएस अधिकारी की सदस्यता से पल्ला भी झाड़ लिया. 

बीजेपी प्रवक्ता ने दिया जवाब
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि नेतृत्व ने उन्हें कोई जिम्मेदारी देने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व अधिकारी ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, पार्टी की सदस्यता नहीं ली है. कोई भी ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेश करा सकता है. इसे सदस्यता लेना नहीं कहा जा सकता है. ऐसे फैसले लेते हुए कई बातों का खयाल रखा जाता है, क्योंकि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है. 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
दरअसल लंबे समय से सस्पेंड चल रहे बसंत रथ को वक्त से पहले ही रिटायमेंट दे दिया गया, गृहमंत्रालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया था, जिसे उन तक पहुंचाया गया. इस आदेश के मिलने के बाद बसंत रथ ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के वेलकम नोट का एक स्क्रीनशॉट शेयर  किया, जिसमें लिखा था, अब आप बीजेपी के पैदल सैनिकों में से एक हैं और इसके नेताओं के लिए ताकत का स्रोत हैं."

कौन हैं बसंत रथ?
दरअसल बसंत रथ एक आईजीपी-रैंक अधिकारी हैं, जो जम्मू-कश्मीर में कई चीजों को लेकर चर्चा में रहे. जहां एक तरफ आईजीपी (ट्रैफिक) के तौर पर शानदार काम करने के लिए लोगों ने उनकी तारीफ की, वहीं कई फैसले उनके ऐसे भी थे, जिनकी वजह से वो विवादों में रहे. यही वजह है कि पिछले तीन सालों से ज्यादा वक्त तक वो सस्पेंड थे, क्योंकि वो लगातार समाजिक कार्यों से जुड़े रहे और खुलकर इस पर बोलते रहे. 

डीजीपी पर लगाए थे आरोप
सस्पेंड होने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लिखा और कहा कि उनसे मुझे जान का खतरा है. उन्होंने डीजीपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. 

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में बताया गया कि राष्ट्रपति से परामर्श के बाद एजीएमयूटी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के सदस्य बसंत कुमार रथ को तीन महीने का वेतन और भत्ता देकर तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - 11 सवाल, नहीं मिला पीएम मोदी का जवाब... असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'नफरत का माहौल है, मॉब लिंचिंग हो रही है, टेस्ट कर लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget