एक्सप्लोरर

CoWIN App Registration: कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ऐप से कैसे रजिस्ट्रेशन करें, यहां जानें पूरा स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

CoWIN App Registration: फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड का टीका लगाने के बाद अब भारत सरकार ने टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत कर दी है. इस चरण में बुजुर्ग लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने लोगों की सहायता के लिए अपने-अपने वेबसाइट पर एक यूजर गाइड अपलोड कर दिया है, जिसमें टीकाकरण के लिए रिजस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी गई है.

कल सोमवार यानी एक मार्च से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है. कोरोना टीकाकरण के लिए अब 45 से लेकर 60 साल तक के लोग खुद ही कोविन प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे. अब देश के नागरिक Co-Win 2.0 पोर्टल या Aarogya Setu ऐप पर पंजीकरण करवा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं. एक मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. आप आरोग्य सेतु या कोविन ऐप से अपना रजिस्ट्रेशन 9 बजे सुबह से 3 बजे शाम तक करवा सकते हैं.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

-सबसे पहले Aarogya Setu या Cowin.gov.in वेबसाइट खोलें.

-अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें. अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित बटन पर क्लिक करें.

- आरोग्य सेतु ऐप में को-विन टैब पर जाएं और टीकाकरण टैब पर टैप करें.

-अब, एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा, जहां आपको फोटो आईडी का प्रकार, संख्या और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा. आपको लिंग और आयु भी दर्ज करना होगा. आप फोटो आईडी प्रूफ के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस अथवा  आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.

-अब रजिस्टर बटन पर क्लिक करें. अगर आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो यह पूछने पर हां पर क्लिक करना होगा कि क्या आपके पास कोई कॉमरेडिटीज है. एक बार पंजीकृत होने के बाद एक पुष्टि संदेश पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. टीका लगवाने के लिए जाते समय आपको मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा.

-पंजीकरण प्रक्रिया के बाद अकाउंट विवरण प्रदर्शित होगा. एक व्यक्ति पहले दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े चार और लोगों को जोड़ सकता है.

- पंजीकृत नामों के विवरण के सामने आपको एक्शन नामक एक कॉलम दिखाई देगा. इसके नीचे आपको एक कैलेंडर आइकन दिखाई देगा. शेड्यूल करने के लिए उस पर क्लिक करें.

- अब राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, जिला, ब्लॉक और पिनकोड जैसे विवरण दर्ज करें. इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें.

-आपके स्थान के आधार पर टीकाकरण केंद्रों की एक सूची दिखाई देगी. आप उनमें से किसी एक को चुन सकते हैं और फिर इन केंद्रों पर उपलब्ध टीकाकरण तिथियों को देख सकते हैं. यदि स्लॉट और तारीखों के विकल्प उपलब्ध है तो आप अपनी सुविधानुसार एक का चयन कर सकते हैं. इसके बाद बुक विकल्प पर क्लिक करें.

-अब एक पेज बुकिंग का विवरण दिखेगा. यदि जानकारी सही है तो आप पुष्टि करें पर क्लिक कर सकते हैं या कुछ परिवर्तन करना हो तो बैक बटन पर क्लिक कर सकते हैं.

- अंत में एक अपॉइंटमेंट सक्सेसफुल पेज सभी विवरण दिखाएगा. आप टीकाकरण विवरण की पुष्टि को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: दिल्ली में क्या है कोरोना के ताजा हालात? कितने हैं केस और कितनी हो गई कंटेनमेंट जोन की संख्या?

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget