एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई है. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार करने वाला अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश बन गया है. वहीं, कुल संक्रमितों में से 95.46 लाख मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई है. शुक्रवार रात को यह संख्या 1 करोड़ 238 हो गई. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार करने वाला अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है.

भारत के लिए राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से 95.46 लाख मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही पिछले कुछ समय से नए केस की संख्या में भी कमी आई है. सिंतबर में जहां रोजाना औसतन 94 हजार नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या 23 हजार पर आ गई है.

दुनिया में सबसे बेहतर रिकवरी रेट वहीं, देश में रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है. रिकवरी रेट 95.41 फीसदी पहुंच गई है और 3.11 फीसदी ही एक्टिव केस हैं. अब एक्टिव केस की संख्या 3.05 लाख बची है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 प्रतिशत अधिक है.

वहीं, वैश्विक स्तर पर देखें तो रिकवरी रेट में भारत दुनिया सबसे संक्रिमत 5 देशों में पहले स्थान है. भारत में रिकवरी रेट जहां 95.41 फीसदी है,वहीं ब्राजील में 87 फीसदी, रूस में 79.6 फीसदी, अमेरिका में 58.4 फीसदी और फ्रांस में 7.5 फीसदी ही है.

कोरोना से देश में 1.45 लाख लोगों की मौत भारत में कोरोना से 1.45 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. यह दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा संख्या है. अमेरिका में 3.19 लाख और ब्राजील में 1.83 लाख लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. मृत्यु दर (डेथ रेट) के मामले में देखें तो भारत में यह 1.45 फीसदी है, वहीं अमेरिका में 1.81 फीसदी और ब्राजील में 2.62 है.

यह भी पढ़ें PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ASSOCHAM को करेंगे संबोधित, रतन टाटा को करेंगे सम्मानित

TMC में इस्तीफों की झड़ी के बीच दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, पार्टी की तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget