एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 8 डिग्री तक गिरा पारा, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली: साल बदलते ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने भी करवट बदल ली है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने नए साल का स्वागत घने कोहरे के साथ किया है. राजधानी में देर रात ही घना कोहरा छा गया, जो आने वाले दिनों में और घना हो सता है. कोहरे से यातायात पर बुरा असर पड़ा है. दिल्ली में 56 ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि 15 रद्द हो गई हैं. अभी और बढ़ेगी सर्दी- मौसम विभाग मौसम के इस बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ तौर देखा जा रहा है. देर रात दिल्ली का पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा. जिससे लोगों को सर्दी के सितम का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, वेस्ट यूपी, नार्थ मध्य प्रदेश, नार्थ छ्त्तीसगढ़, नार्थ झारखंड में घने से घना कोहरा रहा सकता है. सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है. पंजाब, वेस्ट हरियाणा, नार्थ राजस्थान, ईस्ट यूपी और बिहार में शीत लहर चल सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. आज भी कई ट्रेनें लेट घने कोहरे के चलते सबसे ज्यादा मुश्किल वाहन चालकों को आ रही है. विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. रविवार को इस सीजन के सबसे घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक आ जाने के कारण 200 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. उनमें कुछ में देरी हुई, कुछ के मार्ग बदल दिये गये जबकि कुछ रद्द कर दी गयीं. दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने के लिये 125 मीटर विजिबिलिटी की जरुरत होती है. कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द हो गई है और घंटो लेट चल रही है. साफ है कि नए साल का जश्न मौसम में थोड़ी ठिठुरन लेकर आया है और आने वाले दिनों में आपको थोड़ा और सताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget