एक्सप्लोरर

बैन के बावजूद बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बिहार में पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

पटना: बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद रोहतास जिले में नकली शराब पीने के बाद शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दानवर गांव में पांच लोगों की मौत हुई है. रोहतास जिले के पुलिस अधिक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया, "चार दिन के छठ महापर्व के बाद गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को शराब पी. इसके बाद ही वे बीमार हो गए और उनकी हालत बिगड़ गई. इनमें से पांच ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया." मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. कचवा पुलिस थाने के प्रभारी मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है. दानवर गांव उनके ही अधिकार क्षेत्र में आता है. शाहबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद रहमान ने एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाए जाने की अनुशंसा की है. इस घटना से पता चलता है कि राज्य में अभी भी खुलेआम शराब बिक रही है, जबकि यहां पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget